फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat 195 female students ill eating hostel food; 20 hospitalized complaints vomiting diarrhea stomach pain.

गुजरात: हॉस्टल का खाना खाने के बाद 195 छात्राएं बीमार, 20 अस्पताल में भर्ती, उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत

Fri, 11 Sep 2026 05:15 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, आणंद
पीटीआई, आणंद Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 11 Sep 2026 05:15 PM IST
सार

गुजरात के आणंद जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल में खाना खाने के बाद 195 लड़कियां बीमार पड़ गईं। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत पर 20 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खाने-पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

विज्ञापन
Gujarat 195 female students ill eating hostel food; 20 hospitalized complaints vomiting diarrhea stomach pain.
खाना खाने के बाद बिगड़ी छात्राओं की तबीयत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुजरात के आणंद जिले के एक हॉस्टल में रहने वाली कम से कम 195 लड़कियां संदिग्ध फूड पॉइजनिंग की वजह से बीमार पड़ गईं। शुक्रवार को उनमें से 20 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि कि सभी लड़कियां खतरे से बाहर हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। 
विज्ञापन


चिकित्सा अधिकारी ने क्या बताया? 
जिला महामारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश पटेल ने कहा, 'वल्लभ विद्यानगर के रनाक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों ने पिछली रात का खाना खाने के बाद शुक्रवार सुबह से ही उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत की।' उन्होंने बताया कि उनमें से 20 को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन



उन्होंने आगे कहा कि फ़ूड सेफ्टी अधिकारियों ने हॉस्टल से खाने और पानी के सैंपल इकट्ठा किए हैं और उन्हें जांच के लिए भेजा है।

पहले भी हुई है  फूड पॉइजनिंग की घटना
बता दें कि 20 दिन पहले गुजरात के सूरत में फूड पॉइजनिंह की वजह से पांच साल की बच्ची मौत हो गई। इसके बाद खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। इसके बाद पूरे राज्य में जांच अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने 187 रेस्तरां की जांच की, जिनमें 137 जगह गंभीर गंदगी और स्वच्छता संबंधी कमियां मिलीं। इन सभी को तत्काल बंद करने का आदेश दिया गया। खाद्य एवं औषधि नियामक प्रशासन ने कहा है कि लोगों के स्वास्थ्य से समझौता करने, खाद्य मिलावट करने या खाद्य सुरक्षा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था पूरा मामला? 
दरअसल, 15 अगस्त की शाम बच्ची के परिवार ने शीटल रेस्तरां से खाना मंगाया था। अगले दिन परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत खराब हो गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं। बच्ची की हालत बिगड़ने के बाद वह बेहोश हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed