फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Guest house owner and manager arrested in Goa for molestation three minor girls four in custody so far

Goa: गोवा के गेस्ट हाउस में तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर गिरफ्तार; अब तक चार हिरासत में

Thu, 12 Jun 2025 01:06 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 12 Jun 2025 01:06 PM IST
सार

गोवा के एक गेस्ट हाउस में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले में गेस्ट हाउस मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक चार लोगों पर कार्रवाई की गई है। लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 
 

विज्ञापन
Guest house owner and manager arrested in Goa for molestation three minor girls four in custody so far
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तरी गोवा जिले के एक गेस्ट हाउस में तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां दो लोगों ने कथित तौर पर लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने गेस्ट हाउस के मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियो ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस मामले में अब तक चार लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लड़कियों की उम्र 11, 13 और 15 साल है। इनमें दो लड़कियां बहने हैं। सभी एक ही इमारत में रहती हैं। लड़कियों के साथ 7 और आठ जून को कलंगुट इलाके में स्थित गेस्ट हाउस में दो लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। अधिकारियों ने बताया कि पांचों ने एक साथ गेस्ट हाउस में चेक-इन किया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kerala: अरब सागर में जल रहे जहाज में आग बुझाने के प्रयास जारी, केरल तट से दूर ले जाने में मिली सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन


8 जून को लड़कियों के माता-पिता ने लापता होने की दर्ज कराई शिकायत 
पुलिस के अनुसार, लड़कियों के माता-पिता ने 8 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने एक दिन पहले लड़कियों के लापता होने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस की कई टीमें बनाई गईं। पुलिस ने तीन लड़कियों को उसी दिन गेस्ट हाउस से बरामद किया, जबकि अल्ताफ मुजावर (19) और ओम नाइक (21) को गिरफ्तार किया।


बुधवार रात गिरफ्तार किए गए गेस्ट हाउस के मालिक और मैनेजर
पुलिस अधीक्षक (उत्तर) राहुल गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि मामले में गेस्ट हाउस के मालिक रजत चौहान (31) और मैनेजर मंसूर पीर (35) को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि दोनों को नाबालिग लड़कियों को माता-पिता की सहमति और सत्यापन के बिना गेस्ट हाउस में रखने, कानूनों का उल्लंघन करने और अपराध को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

ये भी पढ़ें: West Bengal: बंगाल हिंसा में सांप्रदायिक एंगल होने का आरोप, शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस से की ये अपील

गेस्ट हाउस को सील करने और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई जारी
एसपी गुप्ता ने बताया कि सभी चार आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम और गोवा बाल अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि गेस्ट हाउस को सील करने और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गेस्ट हाउस प्रबंधन और मालिक किसी बच्चे को उसके परिवार या रिश्तेदारों की अनुपस्थिति में कमरा देते हैं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed