Kerala: अरब सागर में जल रहे जहाज में आग बुझाने के प्रयास जारी, केरल तट से दूर ले जाने में मिली सफलता
जहाज पर लगे कंटेनर्स में क्या ज्वलनशील पदार्थ है अभी इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं आग जहाज के इंधन टैंक तक पहुंच गई है और आशंका है कि फ्यूल टैंक में धमाका हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल तट से दूर ले जाया गया जहाज
शिपिंग के डायरेक्टर जनरल ने बताया कि अभी भी 40 फीसदी आग पर ही काबू पाया जा सका है। जहाज पानी पर तैर रहा है और धीरे-धीरे इसे केरल तट से दूर ले जाया जा रहा है। फिलहाल यह जहाज अरब सागर में दक्षिणपूर्व की तरफ बढ़ रहा है। आग बुझाने के प्रयासों के बीच एक बड़ी सफलता मिली है। दरअसल भारतीय तटरक्षक बल के डाइवर्स और बचाव विशेषज्ञों की एक टीम जहाज पर चढ़ने में सफल हुई है। बचाव विशेषज्ञ टीम के प्रमुख जहाज से हालात पर नजर रखे हुए हैं। तटरक्षक बल के जहाज समुद्र प्रहरी और समर्थ आग बुझाने के काम में जुटे हैं। साथ ही नौसेना द्वारा एयरक्राफ्ट से जहाज के ऊपर सूखा केमिकल गिराया जा रहा है, ताकि आग को बुझाया जा सके और उसे फैलने से भी रोका जाए।
#WATCH | Kochi, Kerala: A fire broke out on 09 Jun 25 on the Singapore-flagged container ship MV Wan Hai 503.
विज्ञापन विज्ञापन
Today, dry chemical powder was air-dropped to control the fire.
(Source: Defence PRO) https://t.co/S2aTsrinrw pic.twitter.com/2aH3i6TKJi— ANI (@ANI) June 12, 2025
#UPDATE | The vessel was carrying 22 crew members, including 08 Chinese, 06 Taiwanese, 05 Myanmarese, and 03 Indonesian nationals. Following the explosion and escalation of the fire, the crew abandoned the ship. 18 crew members have been rescued, while four remain missing. A… https://t.co/88ZBccoBWX pic.twitter.com/0STVYsXx8Z
— ANI (@ANI) June 9, 2025
क्रू के 18 सदस्य बचाए गए
बचाव दल में शामिल विशेषज्ञों को आशंका है कि आग जहाज के ईंधन टैंक तक पहुंच गई है। ऐसे में आपात स्थिति से निपटने के लिए हालात की समीक्षा की जा रही है। जहाज पर करीब 650 कंटेनर लदे थे, जिनमें से कई कंटेनर समुद्र में गिर चुके हैं। माना जा रहा है कि जिस तेजी से आग धधक रही है, उसकी वजह जहाज के कंटेनर्स में कोई खतरनाक ज्वलनशील रसायन हो सकता है। जहाज के क्रू में 22 लोग थे, जिनमें से 14 चीनी नागरिक हैं। छह लोग ताइवान के हैं। क्रू के 18 सदस्यों को बचा लिया गया है और चार लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।