फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Guatemalan activist, Mexican politician conferred Gandhi-Mandela Award

Award: ग्वाटेमाला की टुम, मैक्सिको के टोरेस को गांधी-मंडेला पुरस्कार; 1992 में मिला था नोबेल सम्मान

Sun, 21 Jul 2024 12:14 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 21 Jul 2024 12:14 AM IST
सार

ग्वाटेमाला की रिगोबेर्ता मेंचू टुम और मेक्सिको के विक्टर गाेंजालेज टोरेस को गांधी-मंडेला पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। टुम को 1992 में नोबेल शांति पुरस्कार भी मिल चुका है।

विज्ञापन
Guatemalan activist, Mexican politician conferred Gandhi-Mandela Award
रिगोबेर्ता मेंचू टुम और विक्टर गाेंजालेज टोरेस - फोटो : यू-ट्यूब- ग्रैब

विस्तार

ग्वाटेमाला की मानवाधिकार कार्यकर्ता रिगोबेर्ता मेंचू टुम और मेक्सिको के राजनीतिज्ञ विक्टर गाेंजालेज टोरेस को गांधी-मंडेला पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टुम को मानवाधिकार और टोरेस को स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन

टुम को स्वदेशी लोगों के अधिकारों और जातीय-सांस्कृतिक सामंजस्य की दिशा में किए गए कार्यों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। उन्हें 1992 में नोबेल शांति पुरस्कार और 1998 में प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस पुरस्कार भी मिला।

विज्ञापन


गांधी-मंडेला फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि टुम का काम वैश्विक स्तर पर स्वदेशी अधिकारों के लिए लड़ाई को प्रेरित और नेतृत्व करता रहेगा। स्वामी अवधेशानंद गिरि की अध्यक्षता में गांधी मंडेला फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संगठन है। इसका गठन महात्मा गांधी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के अपनाए गए अहिंसा के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी-मंडेला फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संगठन है
गांधी मंडेला फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संगठन है। जिसका गठन महात्मा गांधी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला द्वारा दिए गए अहिंसा के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।


इस पुरस्कार में भारत, नेपाल और बांग्लादेश के पांच पूर्व मुख्य न्यायाधीशों और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों वाली जूरी द्वारा हस्ताक्षरित एक पदक और एक प्रमाण पत्र शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed