फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GST impact on housing societies: RWA services not under gst

हाउसिंग सोसायटी में आरडब्ल्यूए की सेवाओं पर नहीं लगेगा जीएसटी

Thu, 13 Jul 2017 10:02 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Thu, 13 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
GST impact on housing societies: RWA services not under gst
हाउसिंग सोसायटी या आवासीय परिसरों में आरडब्ल्यूए की ओर से अपने सदस्यों को दी गई सेवा जीएसटी के दायरे में नहीं होगी, बशर्ते वहां मासिक योगदान राशि 5000 रुपये तक हो। आरडब्ल्यूए को जीएसटी के तहत तभी कर देना होगा जब सदस्यों का मासिक शुल्क 5000 रुपये से अधिक और आरडब्ल्यूए का वार्षिक कारोबार 20 लाख रुपये या इससे ज्यादा हो।  
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि आरडब्ल्यूए की सेवाएं जीएसटी के तहत महंगी होने की खबरें बेबुनियाद हैं। जीएसटी में आरडब्ल्यूए की ओर से अपने सदस्यों को मुहैया कराई जाने वाली सेवाओं को टैक्स फ्री रखा गया है।
विज्ञापन


हालांकि कर से छूट की अधिकतम सीमा प्रति सदस्य 5000 रुपये मासिक योगदान तक ही है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई आरडब्ल्यूए, जिसका वार्षिक कारोबार 20 लाख रुपये तक ही है लेकिन सदस्यों की योगदान राशि 5000 रुपये महीने से ज्यादा है, तो भी उसकी सेवाओं पर जीएसटी से छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का कहना है कि जीएसटी के तहत आरडब्ल्यूए पर कर का बोझ कम होगा, क्योंकि जेनेरेटर, वाटर पंप, लॉन फर्नीचर जैसी पूंजीगत वस्तुएं, नलका-टोंटी ,पाइप, साफ-सफाई के अन्य उपकरण जैसे सामानों तथा मरम्मत और रखरखाव सेवाओं पर उनके द्वारा भुगतान किए गए कर के संदर्भ में आरडब्ल्यूए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पाने के हकदार होंगे।

जीएसटी लागू होने से पहले पूंजीगत वस्तुओं एवं अन्य वस्तुओं पर दिए जाने वाले कर पर आईटीसी की सुविधा नहीं थी। अब आरडब्ल्यूए का इस मद में खर्च कम हो गया है।

बोर्डिंग स्कूलों में बोर्डिंग चार्ज पर जीएसटी नहीं 
सरकार ने साफ किया है कि  शैक्षणिक संस्थानों के छात्रावासों में रहने या खाने के वार्षिक शुल्क पर  जीएसटी नहीं लगेगा। इन सेवाओं पर 18 फीसदी जीएसटी लगने की खबरें गलत है। 


एसबीआई ने ई-ट्रांजेक्शन शुल्क घटाया
एसबीआई ने इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग से किए जाने वाले एनईएफटी और आरटीजीएस ट्रांजेक्शन पर शुल्कों में 75 फीसदी तक की कटौती कर दी है। यह फैसला शनिवार से लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed