फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Groom dies of heart attack in Gujarat

मातम में बदल गईं खुशियां: दूल्हे की निकलने वाली थी बारात, दोस्तों के साथ डांस करते वक्त पड़ा दिल का दौरा और पंडाल में छा गया सन्नाटा 

Fri, 06 May 2022 09:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 06 May 2022 09:27 AM IST
सार

बारात निकलने से पहले होने वाली सभी रस्में पूरी हो चुकी थी। खुशी के माहौल के बीच दूल्हे के दोस्त-यार डांस कर रहे थे। तभी मितेश को दिल का दौरा पड़ा और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Groom dies of heart attack in Gujarat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गुजरात के सूरत में एक दूल्हे की बारात निकलने वाली थी। खुशी का माहौल था। दोस्त-यार डीजे पर डांस कर रहे थे और परिवार वाले भी खुशियों में शरीक थे, लेकिन अचानक से कुछ ऐसा हुआ कि खुशियों के पंडाल में मातम छा गया। यहां, दोस्तों के साथ डांस करते वक्त दूल्हे को दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामला सूरत के मांडवी तहसील का है। यहां के अरेठ गांव में 33 वर्षीय मितेश भाई चौधरी की शादी थी। उनकी बारात बालोड के धामोंदला जाने वाली थी। बारात निकलने से पहले होने वाली सभी रस्में पूरी हो चुकी थी। खुशी के माहौल के बीच दूल्हे के दोस्त-यार डीजे पर डांस कर रहे थे।
विज्ञापन


मितेश को कंधे पर उठाते ही पड़ा दिल का दौरा
परिजनों ने बताया कि दोस्तों को डांस करता देख मितेश भी खुद को रोक नहीं सका। वह भी दोस्तों के बीच जाकर डांस करने लगा। तभी दोस्तों ने उसे कंधे पर उठा लिया। इसी दौरान उसके सीने में तेज दर्ज उठा। इसके बाद दोस्त उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed