फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Grand rally of Indi alliance tomorrow at Ramlila Maidan Sonia Gandhi Rahul Gandhi Kharge

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की महारैली कल: सोनिया-राहुल होंगे शामिल, कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने दी जानकारी

Sat, 30 Mar 2024 03:32 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 30 Mar 2024 03:32 AM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि गठबंधन फासीवादी ताकतों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से विपक्ष की आवाज को अलग-अलग तरीकों से दबाने की कोशिश कर रही है, इसके खिलाफ हम एकजुट हो रहे हैं।

विज्ञापन
Grand rally of Indi alliance tomorrow at Ramlila Maidan Sonia Gandhi Rahul Gandhi Kharge
केसी वेणुगोपाल - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। जैसे-जैसे मतदान की तारीखें नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे विपक्ष सत्तारूढ़ दल भाजपा पर हमलावर होता जा रहा है। इस बीच, विपक्षी इंडी गठबंधन ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया है। महारैली 31 मार्च को आयोजित की गई है, जिसमें विपक्षी दलों के तमाम नेता शामिल होंगे।   

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि गठबंधन फासीवादी ताकतों से अपने लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से विपक्ष की आवाज को अलग-अलग तरीकों से दबाने की कोशिश कर रही है, इसके खिलाफ हम एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। निरंकुश शासन की अब अंतिम उलटी गिनती शुरू हो गई है।

महारैली से होगा लोकसभा चुनाव का शंखनाद
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद रामलीला मैदान की महारैली में 31 मार्च को करेगी। इस दौरान कांग्रेस अपनी पांच न्याय हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय, किसान न्याय से संबंधित 25 न्याय की मांगो को प्रमुखता से उठाएगी। लवली ने पार्टी नेताओं के साथ शुक्रवार को रामलीला मैदान में महारैली की तैयारी का जायजा लिया।
लवली ने कहा कि 31 मार्च को रामलीला मैदान की लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली इंडिया गठबंधन की एकता देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में विशेष उदाहरण ऐतिहासिक होगा। पूरा रामलीला मैदान कांग्रेसमय प्रतीत होगा। लवली ने कहा कि महारैली में कांग्रेस किसानों, श्रमिकों को न्याय व समाज के प्रत्येक वर्ग की हिस्सेदारी की सुनिश्चित करने के लिए भी आवाज उठाएगी। किसानों को एमएसपी के सही दाम, कर्ज माफी, बीमा भुगतान, सही आयात निर्यात नीति और खेती को जीएसटी से मुक्ति दिलाने के लिए प्रखर रुप से आवाज उठाई जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed