फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt panel recommends EUA for Covid vaccine Covovax for 12 to 17 age group SII COVID-19 vaccine

कोरोना वैक्सीन: कोवोवैक्स को आपात इस्तेमाल की मंजूरी की सिफारिश, 12-17 साल के बच्चों को लगाई जाएगी

Fri, 04 Mar 2022 09:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 04 Mar 2022 09:46 PM IST
सार

भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने 28 दिसंबर को वयस्कों के लिए आपात स्थिति में सीमित उपयोग के लिए कोवोवैक्स को मंजूरी दी थी। हालांकि, इसे अभी देश के टीकाकरण अभियान में शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Govt panel recommends EUA for Covid vaccine Covovax for 12 to 17 age group SII COVID-19 vaccine
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Social media

विस्तार

सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने कोरोना की एक और वैक्सीन के लिए आपात इस्तेमाल की सिफारिश की है। जानकारी के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स को 12 से 17 साल तक की आयु वाले किशोरों के लिए आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने के लिए लिए कहा है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने 28 दिसंबर को वयस्कों के लिए आपात स्थिति में सीमित उपयोग के लिए कोवोवैक्स को मंजूरी दी थी। हालांकि, इसे अभी देश के टीकाकरण अभियान में शामिल नहीं किया गया है। एसआईआई में सरकारी और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने डीसीजीआई को 21 फरवरी को आवेदन देकर 12 से 17 साल की उम्र के बच्चों के लिए कोवोवैक्स के लिए ईयूए मांगी थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार को एसआईआई के आवेदन पर विचार-विमर्श किया और कोवोवैक्स को ईयूए देने की सिफारिश की। डीसीजीआई को मंजूरी के लिए सिफारिश भेजी जाएगी। ईयूए के आवेदन में सिंह ने कहा कि 12 से 17 साल के करीब 2,700 बच्चों पर किए गए दो अध्ययन के आंकड़े दिखाते हैं कि कोवोवैक्स बहुत प्रभावी, प्रतिरक्षा जनक और सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह के हवाले से एक सूत्र ने कहा कि यह मंजूरी न केवल हमारे देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए लाभकारी होगी और दुनिया के लिए भारत में उत्पादन करने की हमारे प्रधानमंत्री की सोच को साकार करेगी। हमारे सीईओ आदर सी पूनावाला के विचारों के अनुरूप हमें विश्वास है कि कोवोवैक्स हमारे देश और दुनिया के बच्चों को कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और दुनिया में हमारे तिरंगा को ऊंचा रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed