फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt continued the lockdown till 17 may with some restrictions in green, red and orange zones

न चाहते हुए भी कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण ने किया लॉकडाउन 3.0 के लिए मजबूर

Fri, 01 May 2020 08:50 PM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 01 May 2020 08:50 PM IST
सार

  • लोगों की परेशानी को महसूस कर प्रधानमंत्री ने इस बार खुद नहीं किया एलान
  • चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का निर्णय भी रणनीति का हिस्सा
  • जल्द ही नई अपील के साथ देश को संदेश दे सकते हैं पीएम मोदी

विज्ञापन
Govt continued the lockdown till 17 may with some restrictions in green, red and orange zones
CDS Bipin Rawat Press Conference - फोटो : Social Media

विस्तार

देश की जनता अब लॉकडाउन से ऊब रही है। इंडस्ट्री और लघु उद्योग का मानसिक दबाव काफी बढ़ चुका है। इसे प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय काफी गहराई से महसूस कर रहा है।

विज्ञापन


लिहाजा केंद्र सरकार ने न चाहते हुए लॉकडाउन को 14 दिन के लिए बढ़ाकर 17 मई तक लागू करने का फैसला किया है। इस बार के लॉकडाउन में सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है।
विज्ञापन


307 (40 फीसदी) जिलों में कोविड-19 का कोई संक्रमित नहीं (ग्रीन जोन) है, लिहाजा इन जिलों में उद्योगों, कारखानों, परिवहन व्यवस्था और व्यवसायिक गतिविधियों को शर्तों के साथ चलाने की छूट दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने पिछले दो बार की तरह स्वयं नहीं की है। हालांकि प्रधानमंत्री 26 अप्रैल को 'मन की बात' में देश की जनता को संदेश दे चुके हैं।

27 अप्रैल को उन्होंने देशभर के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए चर्चा की है। उच्चपदस्थ सूत्र बताते हैं कि जल्द ही प्रधानमंत्री फिर देश की जनता को संबोधित करने की तैयारी कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि केंद्र सरकार एमएसएमई समेत अन्य क्षेत्रों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करने के बाद वह ऐसा कर सकते हैं।

क्यों मजबूर हुई सरकार?

  • नीति आयोग के सदस्य, जाने माने चिकित्सक डा. विनोद पॉल की टीम ने लॉकडाउन बढ़ाने की ही सिफारिश की। डा. पॉल की टीम ने यह सुझाव पूरे देश की ताजा स्थिति की समीक्षा के बाद किया है। खुद डा. विनोद पॉल का कहना है कि जब तक वैक्सीन नहीं आती, वायरस के संक्रमण का खतरा बना रहेगा। जब तक देश में एक भी व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित है, उससे दूसरे कई व्यक्ति में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता रहेगा।
  • कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी प्रधानमंत्री से चर्चा में लॉकडाउन बढ़ाने की सिफारिश की थी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बिना केंद्र के निर्णय का इंतजार किए हुए दो सप्ताह तक बढ़ाने का निर्णय ले लिया था।
  • देश की ताजा स्थिति पर गौर करें तो महाराष्ट्र (10500 संक्रमित, 1773 ठीक हुए, 560 की मृत्यु) के गुजरात (4395 संक्रमित, केवल 613 ठीक हुए और 214 की मृत्यु) कोविड-19 से सबसे ज्यादा तेजी से संक्रमित हो रहा है। इसके बाद सबसे अधिक गति मध्य प्रदेश (2719 संक्रमित, 482 ठीक हुए, 137 मृत्यु) में बनी है। राजस्थान (2584 संक्रमित, 836 ठीक हुए, 58 की मृत्यु) में और दिल्ली (3515 संक्रमित, 1094 ठीक हुए, 59 की मृत्यु) में भी हर रोज नए मामले आ रहे हैं। तमिलनाडु (2323 संक्रमित, 1258 ठीक, 27 मृत्यु) और उत्तर प्रदेश (क्रमश: 2281, 555,41) को मिलाकर देश में 35365 संक्रमित हैं। 9065 लोगों को ठीक किया जा चुका और 1152 लोगों की जान जा चुकी है।
  • एक केंद्रीय मंत्री का कहना है कि उपरोक्त सभी प्रमुख राज्य देश की औद्योगिक, कारोबारी और व्यवसायिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र हैं। बताते हैं इसको ध्यान में रखकर मंत्रियों के समूह ने भी प्रधानमंत्री को लॉकडाउन को बढ़ाने की सिफारिश की और केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री खुद कोई नया खतरा नहीं मोल लेना चाहते।

सीडीएस जनरल रावत की घोषणा भी रणनीतिक तैयारी का हिस्सा

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपनि रावत ने कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में वायुसेना के परिवहन और युद्धक विमान फ्लाई पास्ट करेंगे। श्रीनगर से त्रिवेंद्रम, डिब्रूगढ़ से कच्छ तक होने वाले इस फ्लाई पास्ट के दौरान वायुसेना के विमान जिन अस्पतालों में कोविड-19 का इलाज हो रहा है, वहां पुष्प वर्षा करेंगे।

इसी तरह से भारतीय सेना पुलिस स्मारक पर फूल चढ़ाएगी और हर जिले में कोविड-19 का इलाज कर रहे कुछ अस्पतालों के पास सम्मान में माउंटेन बैंड परफार्मेंस देगी। यह रणनीतिक तैयारी लोगों को लॉकडाउन के तनाव से राहत देगी और देशभक्ति का जज्बा जगाने के साथ कोविड-19 का इलाज कर रहे अस्पतालों के डॉक्टर, नर्सों तथा स्टाफ के प्रति सम्मान का भाव जगाएगी।

सुरक्षा बलों तक पहुंच चुका है कोविड-19 का संक्रमण

दिल्ली में सीआरपीएफ समेत अर्धसैनिक बलों की विभिन्न बटालियन तक कोविड-19 के संक्रमण ने दस्तक दे दी है। 19 अप्रैल को मुंबई में आईएनएस आंग्रे पोत पर नौसेना के 26 योद्धाओं में कोविड-19 का संक्रमण मिला है।



भारतीय सेना के आठ जवानों में भी कोविड-19 का संक्रमण पॉजिटिव आया है। वहीं देश भर में लॉकडाउन से लेकर कोविड-19 की जांच में सहयोग दे रही पुलिस के भी बड़ी संख्या में जवान अधिकारी संक्रमित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed