फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt approves inclusion of 15 new castes in Central OBC list

ओबीसी की केंद्रीय सूची में 15 नई जातियां होंगी शामिल

Thu, 01 Dec 2016 04:38 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Thu, 01 Dec 2016 04:38 AM IST
विज्ञापन
Govt approves inclusion of 15 new castes in Central OBC list
फाइल फोटो
सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की केंद्रीय सूची में 15 नई जातियों को शामिल करने का फैसला किया है। इसके अलावा 13 अन्य जातियों में बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। 
विज्ञापन


आठ राज्यों असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) ने सूची में 28 बदलावों की सिफारिश की थी। इसमें 15 नई जातियां शामिल की गई हैं। इसके अलावा 9 जातियां या तो उपजाति हैं या फिर सूची में शामिल किसी जाति का ही दूसरा नाम हैं, जबकि चार सुधार किए गए हैं। 
विज्ञापन


आधिकारिक बयान के मुताबिक इस बदलाव के बाद इन जातियों के लोग सरकारी नौकरियों और केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का लाभ पाने के हकदार होंगे। इसके अलावा उन्हें केंद्र की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति व अन्य कल्याणकारी योजनाओं में भी आरक्षण का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीबीसी किसी जाति या उप जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने के अनुरोध की समीक्षा करता है साथ ही आपत्तियों की सुनवाई भी करता है। एनसीबीसी की सिफारिशें केंद्र सरकार के लिए बाध्यकारी होती हैं। इस बीच केंद्र सरकार ओबीसी में क्रीमी लेयर के नियमों में ढील देने पर विचार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed