फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   governor of Arunachal Pradesh rajkhova Sacked

अरुणाचल प्रदेश के गवर्नर राजखोवा बर्खास्त

Tue, 13 Sep 2016 05:20 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 13 Sep 2016 05:20 AM IST
विज्ञापन
governor of Arunachal Pradesh rajkhova Sacked
- फोटो : rajnathsingh.in

विवादों में रहे अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा को सोमवार को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया। राष्ट्रपति भवन की शासकीय सूचना में कहा गया कि राजखोवा अब इस पद पर नहीं रहेंगे। इससे पहले राजखोवा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर केंद्र की सलाह पर अपने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन


सूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मेघालय के राज्यपाल वी षणमुगनाथन को नियमित व्यवस्था होने तक राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। राजखोवा को 12 मई 2015 को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


यह मोदी सरकार की ओर से राज्यपाल संबंधी पहली नियुक्ति थी और इसी सरकार के द्वारा उन्हें बर्खास्त किया गया। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले सप्ताह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मैं इस्तीफा नहीं दूंगा, राष्ट्रपति चाहे तो मुझे बर्खास्त कर दें’

governor of Arunachal Pradesh rajkhova Sacked

उन्होंने राष्ट्रपति को यह सूचित किया था कि राज्य में कांग्रेस सरकार की बर्खास्तगी को लेकर राजखोवा की सिफारिश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनका इस पद पर बने रहने का समर्थन नहीं किया जा सकता।

कोर्ट ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश को असंवैधानिक करार देते हुए राजखोवा के फैसले को रद कर दिया था। केंद्र के इस्तीफे की सलाह के बाद विद्रोही तेवर अपनाते हुए राजखोवा ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा था, ‘मैं इस्तीफा नहीं दूंगा, राष्ट्रपति चाहे तो मुझे बर्खास्त कर दें।’

1968 बैच के आईएएस अधिकारी राजखोवा गवर्नर के रूप में नियुक्त होने से पहले असम के मुख्य सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।

पहले बर्खास्त हो चुके बर्खास्त
- अगस्त, 2014 : कमला बेनीवाल, मिजोरम
- मार्च, 2015 : अजीज कुरैशी, मिजोरम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed