{"_id":"5dd6f9ba8ebc3e55003c1e38","slug":"government-will-implement-it-rules-to-find-out-the-source-of-fake-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी खबराें का स्रोत पता करने के लिए आईटी नियम लागू करेगी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फर्जी खबराें का स्रोत पता करने के लिए आईटी नियम लागू करेगी सरकार
Fri, 22 Nov 2019 02:25 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 22 Nov 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
केंद्र सरकार सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों के स्रोत का पता लगाने के लिए बहुत जल्द नया आईटी कानून लेकर आएगी। नए कानून के तहत फर्जी खबरों के सामने आने के 24 घंटे के भीतर प्लेटफार्म से हटाने का प्रावधान होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने राज्यसभा में गुरुवार को एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।
संजय ने बताया कि नये नियमों के तहत ऐसा तंत्र विकसित किया जाएगा जो तकनीक के जरिए खुद से फर्जी खबरों की पहचान करें और उन्हें हटाने या सार्वजनिक पटल पर निष्क्रिय कर सके।
विज्ञापन
पिछले साल दिसंबर में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म और मैसेंजिंग एप पर फर्जी खबरों के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए आईटी नियमों में संशोधन पर जनता की राय मांगी थी। मंत्रालय को 171 टिप्पणी और प्रतिकूल टिप्पणियां मिलीं थीं। धोत्रे ने कहा, इन टिप्पणियों का विश्लेषण करने के बाद नए नियमों को अंतिम रूप दिया गया है।
विज्ञापन