फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government planning an easy credit scheme for rural households

अब सरकार देगी ग्रामीण परिवारों को सस्ते ब्याज पर कर्ज

Wed, 19 Apr 2017 09:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Wed, 19 Apr 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Government planning an easy credit scheme for rural households
डेमो पिक
सरकार ग्रामीण परिवारों की गरीबी दूर करने में मदद करने के लिए एक माइक्रो क्रेडिट प्रोग्राम को फिर से उतारने की योजना बना रही है। इस प्रस्तावना में अगले 3 से पांच सालों में प्रत्येक परिवार को एक लाख रुपए तक का कर्ज देने के साथ-साथ रियायती ब्याज दर भी शामिल है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पीएम आवास योजना के बहाने लुभा रहीं कंपनियां
विज्ञापन


ग्रामीण विकास सेक्रेटरी अमरजीत सिन्हा ने बताया कि हम लोन लेने की प्रक्रिया को आसान बना रहे हैं। हम प्रत्येक घर की आजीविका का विवरण निकाल रहे हैं जिसके अनुसार पैसा दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 तक 8.5 करोड़ गरीब परिवारों को इस योजना से जोड़ा जाएगा  जिनकी पहचान सामाजिक, आर्थिक और जातीय जनगणना के आधार पर की गई है।
ये भी पढ़ें- 'कैशलेस इंडिया' से भ्रष्टाचार पर लगेगी नकेल

सरकार 2019 तक वंजित ग्रामीण परिवारों के आजीविका निर्माण के लिए प्रति वर्ष 60,000 करोड़ रुपए मुहैया करने के लिए बैंक संयोजन को दोगुना करना चाहती है।  सरकार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों की उन स्थानीय साहूकारों और माइक्रोफाइनेंस कंपनियों से निर्भरता हटाना है जो बैंकों के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक ब्याज लगाते हैं।

नए प्रस्ताव के अनुसार अनुदान की वजह से उधारकर्ता पर ब्याज का बोझ काफी कम हो जाएगा। 

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कृषि और पशुपालन मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है ताकि उन परिवारों को कर्ज मुहैया कराया जा सके जो टिलिंग, बकरी के रहने का स्थान और मुर्गीपालन के कामों में सक्रिय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed