फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   अब डबल डिग्री कोर्सेज से संवारें कॅरिअर

अब डबल डिग्री कोर्सेज से संवारें कॅरिअर

Thu, 11 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Thu, 11 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराब अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में अब डुअल डिग्री कोर्सेज से कॅरिअर बेहतर बनाया जा सकेगा। इस सत्र से बीबीएयू 48 इनोवेटिव और कंटेमप्रेरी कोर्सेज शुरू कर रहा है। इसमें डुअल डिग्री कोर्सेज भी शामिल हैं। इसमें एमए व एमएससी ह्यूमन एंड बायोस्फेयर प्रोग्राम के तहत दस विषयों में से किन्ही दो या तीन में एक साथ डिग्री ली जा सकती है। मनोविज्ञान, पुलिस साइंस, दर्शनशास्त्र सहित दस विषयों में से किन्ही दो या तीन विषयों की एकसाथ डिग्री के लिए दो साल के कोर्स की सीमा को अधिकतम एक वर्ष और बढ़ाया भी जा सकता है। इंजीनियरिंग में बीटेक कोर्सेज में एकसाथ दो-दो ट्रेड में पढ़ाई कर दो-दो डिग्री हासिल की जा सकती है। मल्टी क्रेडिट सिस्टम के साथ यह नई शुरुआत की गई है मगर खुद बीबीएयू प्रशासन हैरत में है कि इतने अच्छे कोर्सेज लॉञ्च करने के बावजूद छात्रों का रुझान बहुत अच्छा नहीं है। ऐसे में आवेदन की आखिरी तारीख भी बढ़ाकर 16 जुलाई कर दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बीबीएयू के कुलपति प्रो. आरसी सोबती ने बताया कि विवि में 48 नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इसमें कुल 1580 सीटें हैं जिसमें से 26 कोर्सेज के लिए काफी अच्छा रिस्पॉन्स आया है। जिन कोर्सेज में 50 प्रतिशत सीटें भरेंगी, उन्हीं को चलाया जाएगा। प्रो. सोबती ने कहा कि इन कोर्सेज में दाखिला लेकर वे अपने कॅरिअर को नई ऊंचाई दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि ओपन कम्युनिटी कॉलेज में क्लासेस शाम को लगेंगी। इसमें अनपढ़ और प्रौढ़ लोगों को वोकेशनल कोर्स पढ़ाया जाएगा। तीन महीने के इस कोर्स की फीस पांच हजार रुपये होगी। इसमें दाखिले के लिए न तो कोई आयु सीमा होगी न ही कोई शैक्षिक योग्यता। इसमें कंप्यूटर स्किल ट्रेनिंग, मशरूम कल्चर, झींगा पालन, नर्सरी मैनेजमेंट आदि शामिल हैं। अभी जिन कोर्सेज में दाखिले के लिए ज्यादा मारामारी है, उनमें एलएलएम, एमफिल लाइब्रेरी एंड साइंस, फोरेंसिक साइंस, फूड माइक्रो बायोलॉजी, एमफार्मा
विज्ञापन

आदि शामिल हैं।

लाइब्रेरी के लिए किताबें खुद चुनेंगे छात्र और शिक्षक
बीबीएयू अपनी लाइब्रेरी को और अधिक समृद्ध बनाने जा रहा है। कुलपति प्रो. आरसी सोबती ने बताया कि जल्द ही पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर के प्रकाशकों को आमंत्रित किया जाएगा। यह पुस्तक मेला 31 जुलाई से पहले लगाने की कोशिश है जिसमें एक करोड़ तक की किताबें खरीदने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed