फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government needs 12 cr houses to give everyone

सबको छत देने के लिये सरकार को अभी 1.2 करोड़ मकानों की जरूरत

Sat, 25 Nov 2017 06:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Nov 2017 06:11 AM IST
विज्ञापन
Government needs 12 cr houses to give everyone

मोदी सरकार की 2022 तक सबको घर देने की योजना के लिए अभी 1.2 करोड़ आवासीय इकाइयों की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास योजना इस खाई को भरने में कामयाब होगी। हालांकि उन्होंने माना कि किफायती मकान बनाने में काफी चुनौतियां आ रही हैं, लेकिन तय समय में सबके सिर पर छत होगी।

विज्ञापन


पुरी शुक्रवार को शहरी मिशनों के त्वरित क्रियान्वयन तथा स्वच्छ भारत मिशन पर राष्ट्रीय कार्यशाला में बोल रहे थे। कार्यक्रम में आवास और शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा समेत राज्यों के अधिकारी व उद्योग जगत के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे थे।
विज्ञापन


पुरी ने कहा कि भारत भौतिक स्थिति, आबादी और सामाजिक-आर्थिक विविधता के मानकों के आधार पर बदलाव की प्रक्रिया में है। ढाई सालों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 30.76 लाख आवासीय इकाइयों के निर्माण को मंजूरी दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 15.65 लाख मकान निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। वहीं, 4.13 लाख घर तैयार कर लिये गये हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 2022 तक सभी देशवासी के सिर पर छत होगी।


हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि फिलहाल करीब 1.2 करोड़ आवासीय इकाइयों की जरूरत है। इसके लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि स्लम के पुनर्वास में कई चुनौतियां हैं। उन्होंने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से स्लम मुक्त करने के लिये ठोस कदम उठाने की अपील की। पुरी ने सस्ते आवासों के लिए सार्वजनिक-निजी मॉडल को भी अपनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed