फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government may ban on Zakir Naik

विवादास्पद धर्मगुरू जाकिर नाइक पर लग सकता है प्रतिबंध

Mon, 11 Jul 2016 10:18 AM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Jul 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
government may ban on Zakir Naik

विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाईक पर केंद्र सरकार प्रतिबंध लगा सकती है। दरअसल बांग्लादेश से मिली जानकारी और प्रारंभिक जांच के क्रम में ही नाइक के भाषणों को भड़काऊ और बेहद आपत्तिजनक पाए जाने के बाद केंद्र सरकार इस संबंध में कानूनी राय ले रहा है।

विज्ञापन


इस बीच एनआईए, आईबी, ईडी की करीब एक दर्जन जांच टीम नाइक के भाषणों, सोशल साइट्स, विदेशी दौरे और इस दौरान रही गतिविधियों के साथ-साथ नाईक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च सेंटर को हुई विदेशी फंडिंग की जांच कर रहा है।
विज्ञापन


बताते हैं कि इस क्रम में जिन चुनिंदा सौ भाषणों को खंगाला गया है, वे न सिर्फ भड़काऊ हैं बल्कि बेहद आपत्तिजनक भी हैं। कई भाषण आतंकवाद को समर्थन देने वाले और विवादास्पद पाए गए हैं। गौरतलब है कि नाईक के पीस टीवी को प्रसारण और डाउनलिंक की इजाजत सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने नहीं दी थी। इसके बावजूद पीस टीवी का प्रसारण कई देशों में होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि तीन सदस्यीय ईडी की टीम इस्लामिक रिसर्च सेंटर को हुए विदेशी फंडिंग का स्रोत पता करने में जुटी है। आईबी की चार टीमें नाइक के भाषणों की फुटेज और भाषणों की सीडी, तीन टीमें सोशल साइट्स पर उसकी गतिविधि और दो टीमें सिर्फ फेसबुक पर उसकी गतिविधियों की लगातार जांच कर रही है। एनआईए की टीम नाइक के विदेशी दौरों के दौरान की गतिविधियों की जानकारी इकट्ठे कर रही है। 

आतंकी बुरहान भी था नाइक का फालोअर

government may ban on Zakir Naik

सूत्रों का कहना है कि एनआईए इस बात भी जांच कर रही है कि भारत से आतंकी संगठन आईएस में भर्ती के लिए जाने वालों का नाइक से क्या संबंध था।

दरअसल महाराष्ट्र के कई युवक बीते दो साल में आईएस में भर्ती हुए। इस क्रम में एक युवक को वापस भी लाया गया। जेल में बंद उक्त युवक से भी एनआईए पूछताछ कर सकती है।

गौरतलब है कि बांग्लादेश आतंकी हमले में शामिल दो आतंकियों के नाईक का फालोअर होने की सूचना के बाद कश्मीर में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के भी नाइक का फालोअर होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed