फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government made big change in Aadhaar rules now documents will have to be updated in 10 years Updates

Aadhar Card New Rule: सरकार ने आधार नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब 10 साल में दस्तावेजों को कराना होगा अपडेट

Thu, 10 Nov 2022 09:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Nov 2022 09:37 PM IST
सार

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मुताबिक, आधार अपडेट होने से केंद्रीय पहचान डाटा भंडार (सीआईडीआर) में संबंधित जानकारी की सटीकता सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन
Government made big change in Aadhaar rules now documents will have to be updated in 10 years Updates
आधार कार्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सरकार ने आधार कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। जानकारी के मुताबिक, अब आधार कार्ड में लगाए गए दस्तावेजों को 10 साल बाद अपडेट कराना होगा। इसका मतलब है कि आधार संख्या जनरेट कराते वक्त या आधार कार्ड बनवाते वक्त जिन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गय था, 10 साल पूरा होने के बाद कम-से-कम एक बार संबंधित दस्तावेजों को अपडेट कराना जरूरी होगा।

विज्ञापन


नामांकन की तारीख से हर 10 साल पूरे होने पर कराना होगा अपडेट
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मुताबिक, आधार अपडेट होने से केंद्रीय पहचान डाटा भंडार (सीआईडीआर) में संबंधित जानकारी की सटीकता सुनिश्चित होगी। आधार धारक आधार के नामांकन की तारीख से हर 10 साल पूरे होने पर कम-से-कम एक बार पहचान और निवास प्रमाण पत्र वाले दस्तावेजों को अपडेट करा सकते हैं।
विज्ञापन


पिछले महीने लोगों से की थी यह अपील
आधार संख्या जारी करने वाले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने पिछले महीने लोगों से आग्रह किया था कि अगर उन्हें आधार संख्या लिए 10 साल से अधिक हो गए हैं और उन्होंने संबंधित जानकारी का दोबारा अपडेट नहीं कराई है, तो वे पहचान और निवास प्रमाण दस्तावेजों को अपडेट कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे और इन दस्तावेजों को करें अपडेट

  • ‘माई आधार’ पोर्टल और ‘माई आधार’ एप के माध्यम से ऑनलाइन अपडेशन किया जा सकता है।
  • आधार नामांकन केंद्र पर यह सुविधा उपलब्ध।
  • आधार धारक पहचान प्रमाण-पत्र और निवास प्रमाण-पत्र अपडेट कर सकते हैं, इनमें नाम और फोटो का होना अनिवार्य है।
  • अब तक 134 करोड़ आधार नंबर जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed