{"_id":"5f995bd68ebc3e5fac5ab5cc","slug":"government-employees-will-get-7-1-percent-interest-on-deposits-in-10-funds-including-gpf","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मियों को जीपीएफ समेत 10 निधियों में जमा राशि पर 7.1 फीसदी की दर से मिलेगा ब्याज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकारी कर्मियों को जीपीएफ समेत 10 निधियों में जमा राशि पर 7.1 फीसदी की दर से मिलेगा ब्याज
Wed, 28 Oct 2020 05:23 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 28 Oct 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारी
- फोटो : PTI (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) पर मिलने वाले ब्याज की दरें घोषित कर दी हैं। अब इस राशि पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। ये दर पहली अक्टूबर से लेकर दिसंबर 2020 तक लागू रहेगी। सामान्य भविष्य निधि के साथ साथ अन्य दस निधियों पर भी यह दर लागू की गई है।
विज्ञापन
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अनुसार, वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग (बजट प्रभाग) द्वारा नई दरें घोषित की गई हैं। यह ब्याज दर एक अक्तूबर से 31 दिसंबर 2020 तक लागू रहेंगी। सामान्य भविष्य निधि के अलावा दूसरी जिन निधियों पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा, उनमें अंशदायी भविष्य निधि, अखिल भारतीय सेवा भविष्य निधि, राज्य रेलवे भविष्य निधि, सामान्य भविष्य निधि (रक्षा सेवाएं), भारतीय आयुध विभाग भविष्य निधि, भारतीय आयुध कारखाना कामगार भविष्य निधि, भारतीय नौसेना गोदी कामगार भविष्य निधि, रक्षा सेवा अधिकारी भविष्य निधि और सशस्त्र सेना कार्मिक भविष्य निधि शामिल हैं।
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष की प्रत्येक तिमाही की शुरुआत में सरकार, छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज दर में संशोधन करती है। उसके बाद जीपीएफ और अन्य योजनाओं पर ब्याज दरों की घोषणा की जाती है। मौजूदा समय में पीपीएफ पर सालाना ब्याज दर 7.1 फीसदी रखी गई है।
विज्ञापन