फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government can run special train for people stranded across the country in lockdown, travel will be free

लॉकडाउन : देशभर में फंसे लोगों के लिए सरकार चला सकती है स्पेशल ट्रेन, मुफ्त होगी यात्रा

Mon, 27 Apr 2020 07:11 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 27 Apr 2020 07:11 AM IST
विज्ञापन
Government can run special train for people stranded across the country in lockdown, travel will be free
भारतीय रेल

लॉकडाउन के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाने की मांग तेजी से बढ़ रही है। राज्य सरकार के साथ ही स्थानीय सांसदों पर भी दबाव बढ़ रहा है। फंसे हुए लोगों को कैसे उनके घरों तक पहुंचाया जाए, इसकी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। 

विज्ञापन


ऐसे लोगों की संख्या लाखों में होने की वजह से रेलवे ही एकमात्र जरिया है जिससे माध्यम से यह किया जा सकता है। अगर केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलती है तो कुछ विशेष रेलगाड़ियों को ग्रीन जोन में चलाया जा सकता है। हालांकि, अधिकारिक तौर पर रेलवे ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन माना जा रहा है कि अगर स्पेशल ट्रेन इनके लिए चलती है तो यह रास्ते में कहीं नहीं रुकेगी। एक तय शहर के स्टेशन से चलेगी और वहीं रुकेगी, जहां के लिए इसे नियत किया जाएगा।

इससे कौन यात्रा करेगा इसकी स्वीकृति राज्य सरकार की तरफ से ली जा सकेगी। यात्रा के लिए किसी तरह का शुल्क भी यात्रियों से नहीं वसूला जाएगा। कोरोना वायरस के फैलते हुए संक्रमण को ध्यान में रख ट्रेन ही नहीं स्टेशन पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाएगा। इसमें एक आइसोलेटेड कोच भी रहेगा, जिसमें डॉक्टरों की टीम रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed