फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gopal Baglay appointed joint secretary in the Prime Minister's Office.

विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता होंगे रवीश कुमार, गोपाल बागले पीएमओ पहुंचे

Fri, 21 Jul 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Updated Fri, 21 Jul 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Gopal Baglay appointed joint secretary in the Prime Minister's Office.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी गोपाल बागले को प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वर्ष 1992 बैच के अधिकारी बागले विजय मोहन क्वात्रा की जगह लेंगे। क्वात्रा को फ्रांस का राजदूत बनाया गया है
विज्ञापन


गोपाल बागले की जगह वर्ष 1995 बैच के आईएफएस अधिकारी और वर्तमान में फ्रैंकफर्ट के कौंसुल जनरल रवीश कुमार विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता होंगे। कैबिनेट की नियुक्ति संबंधी समिति (एसीसी) की हरी झंडी के बाद प्रशिक्षण एवं कार्मिक विभाग (डीओपीटी) के आदेश में कहा गया है कि बागले तीन साल तक इस पद पर रहेंगे। गौरतलब है कि बागले ने बतौर प्रवक्ता विकास स्वरूप की जगह ली थी।
विज्ञापन

 


उधर रवीश को विदेश मंत्रालय का नया प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। कुमार ने अपने कैरियर की शुरुआत इंडियन मिशन जकार्ता से शुरू की। उन्होंने भूटान, लंदन में भी अपनी सेवाएं दी। इसके अलावा दिल्ली में उन्होंने पूर्व एशिया डेस्क पर अपनी सेवाएं दी हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed