{"_id":"64657189a75a2c0b31090665","slug":"google-is-putting-pressure-on-app-developers-who-do-not-follow-payment-policies-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Google: भुगतान नीतियों को न मानने वाले एप डेवलपर्स पर दबाव बना रहा गूगल, विशेषज्ञ बोले- यह धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Google: भुगतान नीतियों को न मानने वाले एप डेवलपर्स पर दबाव बना रहा गूगल, विशेषज्ञ बोले- यह धमकी
Thu, 18 May 2023 06:00 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 18 May 2023 06:00 AM IST
सार
गूगल सालाना 10 लाख डॉलर तक कमाने वाले एप डेवलपर्स से 15 प्रतिशत और इससे ज्यादा कमाने वालों से 30 प्रतिशत तक कमीशन लेता है।
विज्ञापन
Google
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के लिए अपने नये ब्लॉग गूगल ने कहा है कि जिन एप डेवलपर्स ने उसकी गूगल प्ले भुगतान नीतियों का अनुपालन नहीं किया है, उन्हें सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
नीतियां लागू करने के लिए वह जरूरी कदम भी उठाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार यह एक किस्म की धमकी है, जो डेवलपर्स भुगतान नीतियां नहीं मानेंगे, उन्हें गूगल प्ले से हटाया जा सकता है। मालूम हो कि भारत में गूगल की भुगतान नीतियां लगातार विवाद का विषय बनी हुई हैं।
विज्ञापन
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में इसे लेकर मामला आया जहां जुर्माना लगाते हुए गूगल को अपने एप स्टोर पर थर्ड पार्टी भुगतान प्रणाली मुहैया करवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
गूगल सालाना 10 लाख डॉलर तक कमाने वाले एप डेवलपर्स से 15 प्रतिशत और इससे ज्यादा कमाने वालों से 30 प्रतिशत तक कमीशन लेता है। गूगल ने बताया कि भारत में करीब 2 लाख एप डेवलपर्स गूगल प्ले पर अपने एप मुहैया करवा रहे हैं।