फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Google Doodle is celebrating India independence day

Independence Day: गूगल ने डूडल बनाकर इस खास अंदाज में मनाया भारत की आजादी का जश्न

Mon, 15 Aug 2022 04:20 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 15 Aug 2022 04:20 AM IST
सार

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस 2022 पर गूगल ने डूडल में पतंगों द्वारा भारत की संस्कृति को दर्शाया है। पतंगों के साथ इस डूडल में भारत को स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन
Google Doodle is celebrating India independence day
गूगल ने बनाया डूडल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

Independence Day, Google Doodle: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गूगल ने सोमवार को अपने अंदाज में डूडल जारी किया है जिसमें रंग-बिरंगी पतंगों को उड़ते दिखाया है और यह पतंगें भारत द्वारा आज तक हासिल की गई ऊंचाइयों को प्रदर्शित कर रही हैं। यह डूडल केरल की कलाकार नीति ने बनाया है जिसमें भारत को 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन


पतंगों द्वारा भारत की संस्कृति को दर्शाया गया है
स्वतंत्रता दिवस 2022 डूडल में पतंगों द्वारा भारत की संस्कृति को दर्शाया गया है। पतंगों के साथ गूगल का ये डूडल 75 वर्षों में भारत द्वारा हासिल की गई महान ऊंचाइयों का प्रतीक है। जीआईएफ एनीमेशन डूडल को जीवंत बना रहा है।
विज्ञापन


प्यारी यादों में से एक है पतंग उड़ाना
डूडल के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कलाकार नीति ने कहा कि हमारी सबसे प्यारी यादों में से एक, पतंग उड़ाने की सदियों पुरानी परंपरा भारतीय स्वतंत्रता दिवस उत्सव का अभिन्न अंग रही है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने उस समय अंग्रेज शासन के खिलाफ नारे लिखने के लिए पतंगों का इस्तेमाल किया और विरोध के निशान के रूप में उन्हें आसमान में उड़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज ही के दिन हुआ भारत आजाद
1947 में आज के ही दिन भारत में लगभग दो सौ साल के ब्रिटिश शासन का अंत हुआ था और आधिकारिक तौर पर एक लोकतांत्रिक देश बना था और भारत की स्वतंत्रता के लिए लंबे संघर्ष के परिणामस्वरूप दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र का जन्म हुआ। महात्मा गांधी जैसे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अहिंसक विरोध के माध्यम से देश के स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया। 15 अगस्त 1947 को दिल्ली के लाल किले पर पहली बार भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था। वहीं स्वतंत्रता दिवस का उत्सव हमारे साहसी नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और अथक प्रयासों को सम्मान देने का है जिन्होंने देश और देशवासियों की खातिर अपना पूरा जीवन लगा दिया।


हर बार की तरह भारत के प्रधानमंत्री इस बार भी राष्ट्र को संबोधित करेंगे साथ ही 21 तोपों की सलामी दी जाएगी और पीएम राष्ट्रीय ध्वज लाल किले पर फहराएंगे। प्रधानमंत्री का भाषण टेलीविजन समेत रेडियो पर भी सुन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed