फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa police arrest Russian national for alleged murder of two compatriots

Goa News: गोवा में दोहरे हत्यकांड का आरोपी रूसी शख्स गिरफ्तार, अपनी दो महिला मित्रों को उतारा मौत के घाट

Fri, 16 Jan 2026 11:28 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: लव गौर Updated Fri, 16 Jan 2026 11:28 PM IST
सार

Goa News: गोवा पुलिस ने दो महिलाओं की कथित हत्या के आरोप में एक रूसी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अलेक्सी लियोनोव ने 14 और 15 जनवरी को इन हत्याओं का अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
Goa police arrest Russian national for alleged murder of two compatriots
गोवा पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

गोवा में पुलिस को दोहरे हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। उत्तरी गोवा में दो रूसी महिलाओं की हत्या के मामले में पुलिस ने एक रूसी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अलेक्सी लियोनोव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उसने 14 और 15 जनवरी को अरम्बोल और मोरजिम गांवों में अपनी दो महिला मित्रों की हत्या की।
विज्ञापन


चाकू से गला रेतकर हत्या
मांड्रेम पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 14 जनवरी की रात मोरजिम में अपने साथ रह रही मित्र एलेना वनीवा (37) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना रात 11 बजे के बाद की बताई जा रही है। मामले की जानकारी मृतका की मकान मालकिन ने पुलिस को दी थी।
विज्ञापन


फिर अगले दिन एक और मर्डर
इसके बाद आरोपी 15 जनवरी की शाम करीब आठ किलोमीटर दूर अरम्बोल गांव पहुंचा, जहां उसने अपनी दूसरी मित्र एलेना कस्थानोवा (37) से मुलाकात की। मोरजिम पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने महिला को रस्सीनुमा सामग्री से बांधा और फिर उसका भी गला रेत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शराब, प्रेमी से शारीरिक संबंध और मर्डर: पत्नी ने आशिक संग बुनी हत्या की साजिश! 11 साल से पति को दे रही थी धोखा

पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाओं के शव शुक्रवार को बरामद किए गए। आरोपी अलेक्सी लियोनोव को मांड्रेम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दोहरे हत्याकांड की जांच जारी है।

अन्य वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed