{"_id":"675bf78261dd8e9bcd079334","slug":"goa-accused-in-land-grabbing-cases-escapes-police-custody-with-cop-help-news-in-hindi-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa: जमीन हड़पने के केस में गिरफ्तार आरोपी क्राइम ब्रांच की हिरासत से फरार, पुलिस कॉन्स्टेबल ने की मदद से भागा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa: जमीन हड़पने के केस में गिरफ्तार आरोपी क्राइम ब्रांच की हिरासत से फरार, पुलिस कॉन्स्टेबल ने की मदद से भागा
Fri, 13 Dec 2024 02:30 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:30 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) राहुल गुप्ता ने कहा कि दोनों का पता लगाने की कोशिश जारी है। गोवा पुलिस पड़ोसी राज्यों के पुलिस के संपर्क में है। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
गोवा पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
गोवा में जमीन हड़पने के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी चार साल से फरार रहने के बाद एक बार फिर कॉन्स्टेबल की मदद से हिरासत से भाग गया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) राहुल गुप्ता ने बताया कि 55 वर्षीय सुलेमान खान को साढ़े चार साल तक फरार रहने के बाद गिरफ्तार किया गया था, लेकिन सुबह के 2:30 बजे वह क्राइम ब्रांच की कस्टडी से फिर भाग गया। क्राइम ब्रांच की जांच टीम ने उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था। वह पिछले 30 दिनों से क्राइम ब्रांच की हिरासत में था।
कॉन्स्टेबल ने आरोपी की मदद की
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के कॉन्स्टेबल अमित नाइक ने आरोपी सुलेमान खान को लॉक-अप से रिहा किया था। बाद में दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। ओल्ड गोवा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज किया गया है। उन्हें पड़ोसी राज्यों में प्रवेश करने से रोकने के लिए सीमाओं को सील करने के आदेश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) राहुल गुप्ता ने कहा, "दोनों का पता लगाने की कोशिश जारी है। गोवा पुलिस पड़ोसी राज्यों के पुलिस के संपर्क में है। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी और इसकी विस्तृत जांच होगी। पुलिस महानिरीक्षक वर्षा शर्मा ने इस मामले पर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, कॉन्स्टेबल और आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को सुराग मिला है। घटना के दौरान जितने भी पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, सभी जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक को निलंबित करने की मांग
गोवा में विपक्षी पार्टियों के नेता पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर ने कहा, "कल्पना कीजिए कि जमीन हड़पने वाले आरोपी को ईमानदार अधिकारी गिरफ्तार करते हैं, लेकिन एक कॉन्स्टेबल की मदद से वह गोवा पुलिस की हिरासत से बाहर निकलता है और बाइक पर सवार होकर फरार हो जाता है। एसपी और सीबी राजनीतिक मुद्दों में व्यस्त है।" विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ ने कहा कि अपराधियों के साथ पुलिस की मिलीभगत कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन गई है। गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति (जेपीसीसी) अध्यक्ष अमित पाटकर ने भी एसपी क्राइम ब्रांच के इस्तीफे की मांग की है उन्होंने कहा, "इन अपराधियों को कौन बचा रहा है?गोवा के डीजीपी चुप क्यों हैं? क्या गोवा सरकार इसमें शामिल हैं? भ्रष्ट भाजपा सरकार गोवा की जमीन को बेचने पर लगी हुई है।"
सांकेतिक तस्वीर

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन