फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   global teacher award winner ranjeet singh disale infacted with corona virus

ग्लोबल टीचर पुरस्कार विजेता रंजीतसिंह दिसले कोरोना वायरस से संक्रमित

Thu, 10 Dec 2020 07:49 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Dec 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
global teacher award winner ranjeet singh disale infacted with corona virus
रंजीतसिंह दिसले हुए कोरोना संक्रमित... - फोटो : फाइल फोटो

प्रतिष्ठित ग्लोबल टीचर अवार्ड से हाल ही में सम्मानित किए गए महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षक रंजीतसिंह दिसले के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बुधवार को पुष्टि हुई।

विज्ञापन


दिसले को पिछले हफ्ते प्रतिष्ठित ग्लोबल टीचर अवार्ड मिला था। इसके तहत उन्हें 10 लाख डॉलर मिला था। बुधवार रात उन्होंने ट्वीट किया कि मैं और मेरी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। हम चिकित्सकीय परामर्श का पालन कर रहे हैं और घर पर पृथक-वास में हैं।
विज्ञापन



हाल ही में महाराष्ट्र के सोलापुर के सरकारी स्कूल के शिक्षक रणजीत सिंह डिसले को ग्लोबल टीचर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। लंदन में एक ऑनलाइन समारोह में उनके चुने जाने की घोषणा अभिनेता स्टीफन फ्राई ने की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार भारत के किसी शिक्षक को यह अवार्ड मिला है। यूनेस्को और लंदन के वार्की फाउंडेशन द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार में उन्हें 7 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। विश्व के 140 देशों से 12 हजार से अधिक शिक्षकों में से डिसले को चुना गया है। 


डिसले ने अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर पहली बार किताबों में क्यूआर कोड शुरू करने की पहल की। उन्होंने हर पाठ और कविताओं का क्यूआर कोड बनाया है। 

इतना ही नहीं साल 2017 में महाराष्ट्र सरकार को ये प्रस्ताव दिया कि सारा सिलेबस इससे जोड़ दिया जाए। इसके बाद डिसले की ये बात पहले प्रायोगिक स्तर पर चली और तब जाकर राज्य सरकार ने घोषणा की कि वह सभी श्रेणियों के लिए राज्य में क्यूआर कोड पाठ्यपुस्तकें शुरू करेगी। अब तो एनसीईआरटी ने भी ये घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed