फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gita path by one lakh people in kolkata parade ground pm modi said truly laudable share massage

Gita Path: कोलकाता में एक लाख लोग ने किया सामूहिक गीता पाठ, प्रधानमंत्री ने खास संदेश भेजकर तारीफ की

Sun, 24 Dec 2023 03:52 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 24 Dec 2023 03:52 PM IST
सार

पीएम मोदी ने लिखा कि 'हमारी सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, ज्ञान, दर्शन-आध्यात्मिक बौद्धिकता, समावेश, सांस्कृतिक विविधता और सद्भाव का मिश्रण है। श्रीमद भागवत गीता महाभारत काल से लेकर हमारी स्वतंत्रता की आजादी तक और अभी भी हम सभी को प्रेरित कर रही है।' 

विज्ञापन
gita path by one lakh people in kolkata parade ground pm modi said truly laudable share massage
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर एक लाख लोगों ने सामूहिक रूप से गीता पाठ किया। पारंपरिक वेशभूषा में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने गीता के श्लोकों का पाठ किया। कार्यक्रम को लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि 'भगवद गीता दुनिया को भारत का सबसे बड़ा तोहफा है। जो इस कार्यक्रम का मजाक बना रहे हैं, वह हिंदू धर्म और इसकी परंपराओं का सम्मान नहीं करते हैं। जो हिंदुओं को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, वह कभी सफल नहीं होंगे।' कार्यक्रम में एक लाख 20 हजार लोगों ने शिरकत की। बता दें कि अखिल भारतीय संस्कृत परिषद और मातीलाल भारत तीर्थ सेवा मिशन की ओर से इस गीता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले थे लेकिन बाद में उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। प्रधानमंत्री ने एक खास संदेश जारी करके इस कार्यक्रम की तारीफ की है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने संदेश में लिखी ये बात
अपने संदेश में पीएम मोदी ने लिखा कि 'कोलकाता के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा 'लोक्खो कॉन्ठे गीतार पाठ' कार्यक्रम बेहद सराहनीय है। इसे संयुक्त रूप से सनातन संस्कृति संसद, मातीलाल भारत तीर्थ सेवा मिशन आश्रम और अखिल भारतीय संस्कृत परिषद द्वारा आयोजित किया जा रहा है। पीएम मोदी ने लिखा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, ज्ञान, दर्शन-आध्यात्मिक बौद्धिकता, समावेश, सांस्कृतिक विविधता और सद्भाव का मिश्रण है। श्रीमद भागवत गीता महाभारत काल से लेकर हमारी स्वतंत्रता की आजादी तक और अभी भी हम सभी को प्रेरित कर रही है। पीएम मोदी ने लिखा कि गीता हमें एक अर्थपूर्ण जीवन जीने की दिशा दिखाती है और जीवन की चुनौतियों से निपटना सीखाती है।' 
विज्ञापन

 

300 से अधिक संत कार्यक्रम में शामिल
कोलकाता में हो रहे इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर से 300 से अधिक संत कोलकाता पहुंचे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किया था। कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल स्वामी निर्गुणानंद ने बताया कि 5-5 हजार लोगों के 20 ब्लॉक बनाए गए। कार्यक्रम के आयोजकों ने जुलाई में ही मेजबानी की तैयारी शुरू कर दी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed