Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ghatkopar Hording Collapse Case Mumbai Crime Branch arrest structural stability certificate

Ghatkopar Hording Case: बीएमसी का इंजीनियर गिरफ्तार, होर्डिंग लगाने के लिए दिया था स्थिरता प्रमाण-पत्र

Thu, 30 May 2024 11:56 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 30 May 2024 11:56 PM IST
सार

स्ट्रक्चरल इंजीनियर मनोज रामकृष्ण सांघू घाटकोपर होर्डिंग मामले में हिरासत में लिए जाने वाले दूसरे व्यक्ति हैं। वहीं, होर्डिंग गिरने के तीन दिन बाद एगो मीडिया के निदेशक भावेश भिंडे को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। 

विज्ञापन
Ghatkopar Hording Collapse Case Mumbai Crime Branch arrest structural stability certificate
मुंबई के घाटकोपर में पेट्रोल पंप पर गिरा होर्डिंग (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

घाटकोपर होर्डिंग मामले में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा सूचीबद्ध किए गए स्ट्रक्चरल इंजीनियर को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। इंजीनियर ने होर्डिंग लगाने के लिए स्थिरता प्रमाण-पत्र दिया था। एक अधिकारी ने बताया कि इंजीनियर की भूमिका सामने आने के बाद अपराध शाखा ने उसे गिरफ्तार किया है। इंजीनियर को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


स्ट्रक्चरल इंजीनियर मनोज रामकृष्ण सांघू इस दुर्घटना के सिलसिले में हिरासत में लिए जाने वाले दूसरे व्यक्ति हैं। वहीं, होर्डिंग गिरने के तीन दिन बाद एगो मीडिया के निदेशक भावेश भिंडे को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। 
विज्ञापन


13 मई को पेट्रोल पंप पर गिरा था होर्डिंग
बता दें कि 13 मई को अचानक तूफान आने के साथ ही बारिश हुई। इस दौरान तेज हवाएं चलने से घाटकोपर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर बड़ा होर्डिंग गिर गया, जिससे पेट्रोल पर मौजूद 17 लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 फीट गहरी होनी चाहिए थी होर्डिंग की नींव
अधिकारी ने बताया कि मेसर्स एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कब्जे वाली भूमि पर होर्डिंग लगाया था। 120x140 फीट के होर्डिंग को स्थापित करते समय नींव कम से कम 20 फीट गहरी होनी चाहिए थी, लेकिन यह सतही और घटिया थी। उन्होंने कहा, आपत्ति जताने के बजाय सांघू ने इसके लिए स्थिरता प्रमाण-पत्र जारी कर दिया।

एफआईआर में आपराधिक साजिश की धारा जोड़ी
पुलिस ने एगो मीडिया के निदेशकों और अन्य संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-2 (जब यह जानकारी हो कि किसी के कृत्य के कारण मौत हो सकती है), 338 (दूसरे के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) और 34 (सामान्य इरादा) सहित आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अब एफआईआर में धारा 120बी (आपराधिक साजिश) जोड़ी गई है। 


भिंडे की पूर्व सहयोगी जान्हवी वांछित आरोपी 
वहीं, एगो मीडिया के निदेशक भावेश भिंडे की पूर्व सहयोगी जान्हवी मराठे को वांछित आरोपी के रूप में दिखाया गया है। अधिकारी ने कहा कि उसने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया है, लेकिन पुलिस इस पर आपत्ति जताएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed