फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ghatampur Accident PM Modi announced compensation Home Minister and Defense Minister also expressed grief

Ghatampur Accident: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान, गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ ने भी जताया दुख

Sat, 01 Oct 2022 10:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 01 Oct 2022 10:57 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में दुख जताया। उन्होंने कहा कि कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। घायलों के लिए मैं प्रार्थना कर रहा हूं। 

विज्ञापन
Ghatampur Accident PM Modi announced compensation Home Minister and Defense Minister also expressed grief
घाटमपुर हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। अभी यह संख्या बढ़ भी सकती है। कई अब भी घायल भी बताए जा रहे हैं। पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि कानपुर में हुए सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु के समाचार से बहुत व्यथित हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में दुख जताया। उन्होंने कहा कि कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। घायलों के लिए मैं प्रार्थना कर रहा हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।  प्रत्येक मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।




केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद व हृदय को व्यथित करने वाला है। स्थानीय प्रशासन घायलों को उपचार देने में जुटा है। इस घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनकी इस अपूरणीय क्षति पर संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।



वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के कानपुर ज़िले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed