गणपति उत्सव: अमित शाह ने परिवार संग किए लालबागचा राजा के दर्शन, सीएम रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना में की पूजा
देशभर में गणेश उत्सव की धूम मची है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने परिवार, आईसीसी चेयरमैन जय शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन किए। वहीं नितिन गडकरी, सुप्रिया सुले और रेवंत रेड्डी ने भी बप्पा की पूजा की। नेताओं ने बप्पा के दरबार में क्या प्रार्थना की और किसानों व महंगाई को लेकर किसने क्या कहा? आइए विस्तार से जानते हैं...
विस्तार
लालबागचा राजा के दरबार में किसने टेका मत्था?
मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध लालबागचा राजा के पंडाल में पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए। उनके साथ उनके बेटे और आईसीसी चेयरमैन जय शाह भी मौजूद रहे। इस पावन अवसर पर उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी लालबागचा राजा के चरणों में नतमस्तक हुए। सभी नेताओं ने पूरे भक्ति भाव से भगवान गणेश की आरती व पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।VIDEO | Mumbai: Union Home Minister Amit Shah, along with his family including son and ICC Chairman Jay Shah, Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis and Deputy Chief Minister Eknath Shinde visit Lalbaugcha Raja pandal for darshan.
विज्ञापन विज्ञापन
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/HjWgm3cHyA — Press Trust of India (@PTI_News) September 14, 2026
सुप्रिया सुले ने बप्पा से क्या प्रार्थना की?
पुणे में एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति मंडल पहुंचकर पूजा की। सुप्रिया सुले ने कहा कि वह हर साल पुणे आती हैं और यह एक पुरानी परंपरा है, जहां सभी लोग प्रेम और सद्भाव के साथ पूजा करने आते हैं।उन्होंने कहा कि इस वर्ष थोड़ा दुख भी है, क्योंकि कम बारिश के कारण हमारे किसान भाई बहुत बड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। वह भगवान के चरणों में यही प्रार्थना करती हैं कि इस साल हमारे किसानों को न्याय मिले। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र और पूरे भारत को प्रभावित करने वाली बढ़ती महंगाई से हर किसी को राहत मिले।
#WATCH | Pune, Maharashtra: NCP-SCP MP Supriya Sule visits the Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati Mandal and offers prayers on the ocassion of Ganesh Chaturthi.
— ANI (@ANI) September 14, 2026
She says, "Every year, I visit Pune... this is a long-standing tradition where everyone comes together with love and… pic.twitter.com/U3zaVR0k0v
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहां की प्राण प्रतिष्ठा?
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी गणेश चतुर्थी 2026 के शुभ अवसर पर पूरी आस्था के साथ बप्पा का स्वागत किया। उन्होंने नागपुर में स्थित अपने पुश्तैनी आवास गडकरी वाड़ा में विधि-विधान से भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा की। गडकरी वाड़ा में हर साल की तरह इस बार भी पूरे पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जहां उन्होंने परिवार और शुभचिंतकों के साथ विघ्नहर्ता का स्वागत किया।VIDEO | Ganesh Chaturthi 2026: Union Minister Nitin Gadkari performs Ganesh Pran Pratishtha at his ancestral residence, Gadkari Wada in Nagpur.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 14, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/YixIGrnhRO
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना में कैसे की पूजा?
हैदराबाद, तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने विनायक चविथी के अवसर पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ गणपति पूजा समारोह में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि सभी के जीवन से सभी विघ्न और बाधाएं दूर हों और हर किसी को सफलता का आशीर्वाद मिले। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक बार फिर राज्य की जनता को विनायक चविथी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।#WATCH | Hyderabad, Telangana | Chief Minister Revanth Reddy participated in a Ganapati Puja ceremony along with his family members on the occasion of Vinayaka Chavithi.
— ANI (@ANI) September 14, 2026
The Chief Minister prayed for the removal of obstacles from everyone’s lives and for them to be blessed with… pic.twitter.com/O6fqyFzBmg