India-China Relations: पिछले साल अक्तूबर से भारत-चीन रिश्तों में हुआ सुधार, द्विपक्षीय संबंधों पर बोले जयशंकर
भारत-चीन संबंधों पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, 'मतभेद विवाद नहीं बनने चाहिए और प्रतिस्पर्धा संघर्ष नहीं बननी चाहिए। हम कई मुद्दों पर प्रतिस्पर्धा करते हैं, लेकिन सिर्फ इसलिए कि हम प्रतिस्पर्धा करते हैं इसका मतलब यह नहीं है कि हमारे बीच संघर्ष होना चाहिए'।
विस्तार
#WATCH | Delhi: On India-China ties, External Affairs Minister Dr S Jaishankar says "Differences should not become disputes and competition should not become conflict. We do compete on many issues, but because we compete doesn't mean that there should be a conflict between us..."… pic.twitter.com/veU06RMYqb
— ANI (@ANI) March 26, 2025विज्ञापन
संबंध सुधारने के लिए बातचीत
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन के रिश्ते में शांति और स्थिरता दोनों देशों के हित में है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2024 से रिश्तों में थोड़ा सुधार हुआ है और दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी बातचीत कर रहे हैं। भारत और चीन ने देपसांग प्लेन्स और डेमचोक में गश्त की व्यवस्था पर सहमति बनाई है, जिससे तनाव कम करने में मदद मिली है।
यह भी पढ़ें - US-China: चीन बना अमेरिका के लिए सबसे बड़ा सैन्य और साइबर खतरा, यूएस खुफिया रिपोर्ट में खुलासा
पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अक्तूबर 2024 में कजान (रूस) में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी। इस बैठक में दोनों नेताओं ने सीमा विवाद को हल करने और संबंध सुधारने की जरूरत पर जोर दिया।
#WATCH | Delhi: External Affairs Minister Dr S Jaishankar says "When Prime Minister Modi went to Washington in February, the discussions that he had with President Trump, overall our assessment was that we saw many changes which suited us and in some ways formed a convergence on… pic.twitter.com/hOY9FrJMIa
— ANI (@ANI) March 26, 2025
एशिया में बदलती स्थिति
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने यह भी कहा कि एशिया में हर देश की स्थिति और सोच अलग-अलग है। कुछ देश नए अवसरों की तलाश में हैं, जबकि कुछ को सुरक्षा और व्यापार से जुड़े नए जोखिम दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि बदलते वैश्विक हालात का एशियाई देशों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।
#WATCH | Delhi: External Affairs Minister Dr S Jaishankar says "I know you call the Asia Society, but that doesn't mean all of Asia has a similar position. I think within Asia, there are very diverse, very complex set of reactions...In many ways, a lot of what is driving the… pic.twitter.com/av0gXoq1NK
— ANI (@ANI) March 26, 2025
यह भी पढ़ें - UPI: देशभर में कई जगहों पर यूपीआई सेवा हुई ठप, उपयोगकर्ताओं को भुगतान करने में हो रही परेशानी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.