फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China most capable of threatening US interests, says latest intel report World News In Hindi

US-China: चीन बना अमेरिका के लिए सबसे बड़ा सैन्य और साइबर खतरा, यूएस खुफिया रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 26 Mar 2025 08:42 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 08:42 PM IST
सार

ड्रैगन की लगातार रूप से सैन्य और साइबर क्षमताओं में बढ़ोतरी अमेरिका के लिए ज्यादा बड़ा खतरा साबित हो सकता है। इसी संदर्भ में जारी एक अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन अमेरिका के लिए न केवल सैन्य क्षेत्र में, बल्कि साइबर हमलों के मामले में भी अमेरिका के लिए सबसे बड़ा और  खतरा बना हुआ है।   

विज्ञापन
China most capable of threatening US interests, says latest intel report World News In Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने हाल ही में जारी की गई अपनी वार्षिक खतरा आकलन रिपोर्ट में चीन को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे व्यापक और मजबूत सैन्य खतरा बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन न केवल सैन्य क्षेत्र में, बल्कि साइबर हमलों के मामले में भी अमेरिका के लिए सबसे बड़ा और लगातार खतरा बना हुआ है। मंगलवार को जारी वार्षिक खतरा आकलन 2025 (एटीए) के इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि चीन, रूस, ईरान और उत्तर कोरिया जैसे देशों के साथ मिलकर अमेरिका और उसके हितों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। खासतौर पर, चीन को अमेरिकी साइबर हमलों और सैन्य आक्रामकता के लिए प्रमुख खतरे के रूप में पहचाना गया है।

विज्ञापन

अपनी सैन्य ताकत को मजबूत कर रही चीन
रिपोर्ट में बताया गया कि चीन अपनी पारंपरिक सैन्य ताकत को लगातार मजबूत कर रहा है। साथ ही अमेरिकी सैन्य अभियानों के खिलाफ़ जवाबी कार्रवाइयों के लिए उन्नत रणनीतियों और हथियारों पर काम कर रहा है। इसके अलावा, चीन अपनी साइबर क्षमताओं का उपयोग करके अमेरिकी बुनियादी ढांचे को कमजोर करने की लगातार कोशिशें कर रहा है, जिससे उसे भविष्य में अमेरिकी संघर्षों के दौरान एक बड़ा लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- MEA: 'USCIRF खुद चिंता का विषय', विदेश मंत्रालय ने खारिज की अमेरिकी पैनल की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की बढ़ती साइबर क्षमता
साथ ही रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि चीन ने अपनी साइबर क्षमताओं को बढ़ाकर अमेरिका के सरकारी और निजी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने में महारत हासिल की है। विशेष रूप से, चीन द्वारा महत्वपूर्ण सामग्रियों के खनन और प्रसंस्करण पर एकाधिकार से वैश्विक कीमतों और आपूर्ति श्रृंखलाओं पर दबाव डाला जा सकता है।


इसके अलावा, चीन ने अपने परमाणु हथियारों को भी आधुनिक और विस्तृत किया है, जिससे यह संभावित रूप से एक वैश्विक सुरक्षा संकट बन सकता है। चीन ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भी अपनी पकड़ मजबूत की है और अब वह अमेरिका और रूस को चुनौती देने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें:- कर्नाटक हनी-ट्रैप मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की याचिका की खारिज, राजनेताओं के आरोपों से मचा हड़कंप

रिपोर्ट में रूस का भी जिक्र
अंत में इस रिपोर्ट ने यह भी बताया कि यूक्रेन के साथ युद्ध में व्यस्त रूस इसे पश्चिम के साथ एक गुप्त युद्ध के रूप में देखता है। साथ ही युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका के प्रयासों में जटिलताएं पैदा कर रहा है कुल मिलाकर, इस रिपोर्ट में चीन को अमेरिकी सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया गया है, और इसके खतरों के खिलाफ अमेरिकी सुरक्षा रणनीतियों को और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed