महज पांच वर्षों में देवेंद्र फडणवीस ने खुद को महाराष्ट्र की राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी के तौर पर स्थापित किया है। बेहद चुनौतीपूर्ण माहौल में उन्होंने एनडीए गठबंधन को दूसरी बार राज्य में जीत के करीब ला खड़ा कर दिया है। मराठों का राज्यव्यापी आरक्षण आंदोलन हो या फिर किसानों का सूखा आंदोलन, उन्होंने सभी आंदोलनों का सामना राजनीतिक सूझबूझ के साथ किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में विकास योजनाओं पर भी जमकर काम किया।
देवेंद्र फडणवीस: बैंक मैनेजर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर
- 21 साल की उम्र में नागपुर नगरपालिका के सबसे युवा महापौर बने
- शरद पवार के बाद सबसे युवा मुख्यमंत्री बने
- बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवॉर्ड और नागभूषण अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं
- बतौर लेखक तीन मराठी किताबें लिख चुके हैं
- पांच साल के कार्यकाल में देवेंद्र फणनवीस के बड़े कदम, जिसकी वजह से उनका कद बड़ा हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आइए जानते है, कुछ खास बातें देवेंद्र गंगाधरराव फडणवीस के बारे में
देवेंद्र फडणवीस का जन्म नागपुर के ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनके पिता गंगाधर राव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए थे और राज्य विधान परिषद के भी सदस्य रहे। अपने विद्यार्थी जीवन से ही वह आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए थे। बचपन से ही वो अपने फैसलों को लेकर आत्मविश्वासी थे। एक बार जब देश में आपातकाल लगा तो देवेंद्र फडणवीस के पिता गंगाधर राव फडणवीस को उस दौरान जेल भेज दिया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फैसले से नाराज होकर देवेंद्र फडणवीस ने लोकल इंदिरा कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने से मना कर दिया था। आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती विद्यालय में दाखिला ले लिया।
- देवेंद्र फडणवीस ने कानून की पढ़ाई में स्नातक किया और उसके बाद उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की भी पढ़ाई की।
- देवेंद्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई 1970 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ।
- उनके पिता का नाम गंगाधर राव फडणवीस और मां सरिता फडणवीस।
- 1986-87 में उन्होंने लॉ कॉलेज, नागपुर से पांच वर्षीय कानून की डिग्री हासिल की।
- इन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन बिजनेस मैनेजमेंट और मेथड्स एंड टेक्निक्स ऑफ प्रोजेक्ट्स मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया।
- 2006 में देवेंद्र फडणवीस ने अमृता रानाडे से शादी की। अमृता रानाडे नागपुर में एक्सिस बैंक की एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट हैं।
- देवेंद्र और अमृता की एक बेटी है जिसका नाम दिविजा फडणवीस है।
देवेंद्र फडणवीस का राजनैतिक जीवन
देवेंद्र फडणवीस ने अपने विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति में कदम रखना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने कॉलेज के समय से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दामन थाम लिया था। देवेंद्र फडणवीस ने त्रिकोनी पार्क में आरएसएस शाखा से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरूआत की।
- राजनीति में आने से पहले देवेंद्र फडणवीस एक्सिस बैंक में शाखा प्रबंधक थे।
- देवेंद्र फडणवीस एक अच्छे लेखक भी हैं। वो अब तक मराठी भाषा में 3 किताबें लिख चुके हैं।
- उनकी किताब 'How to understand and Read the Budget' काफी चर्चित रही।
- 1989 में फडणवीस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा में बतौर वार्ड अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
- 1992 में 21 साल की उम्र में नागपुर नगरपालिका कॉरपोरेशन के सबसे युवा मेयर बने।
- 1994 में देवेंद्र फडणवीस को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से राज्य उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
- 1997 में देवेंद्र फडणवीस दूसरी बार नागपुर नगरपालिका कॉरपोरेशन के मेयर बने। वह दूसरी बार लगातार मेयर बनने वाले पहले व्यक्ति थे।
- 1999 में देवेंद्र फडणवीस पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े और जीत हासिल की।
- 2001 में देवेंद्र फडणवीस को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से राष्ट्र उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
- 2014 के आम चुनावों के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में पार्टी का नेतृत्व किया।
- वर्तमान में देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र विधानसभा में दक्षिण-पश्चिम नागपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- 2014 में देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। ये महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री थे और शरद पवार के बाद दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने।
देवेंद्र फडणवीस: अबतक किन-किन पदों को संभाला
- 2013 अध्यक्ष, बीजेपी राज्य इकाई महाराष्ट्र।
- 2010 महासचिव, बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश।
- 2001 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा।
- 1994 राज्य उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा।
- 1992 नागपुर सिटी अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा।
- 1990 पदाधिकारी, नागपुर (पश्चिम) भाजपा।
- देवेंद्र फडणवीस नागपुर नगर निगम के 1992 से 2001 तक लगातार दो बार सदस्य रहे।
- 1999 से लगातार महाराष्ट्र विधानसभा के 3 बार सदस्य रहे।
देवेंद्र फडणवीस: अब तक मिलने वाले पुरुस्कार
- वर्ष 2002-2003 में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में सर्वश्रेष्ठ संसदीय पुरस्कार मिला।
- मुक्तिचंद, पुणे द्वारा स्वर्गीय प्रमोदजी महाजन की स्मृति में सर्वश्रेष्ठ संसदीय पुरस्कार मिला।
- प्रणव परिवार, नासिक द्वारा राजयोगी नेता का पुरस्कार मिला ।
- नागभूषण अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं देवेंद्र फडणवीस।