{"_id":"617a2d7731bf66515513ef07","slug":"friends-kill-man-for-refusing-to-give-them-rs-10-for-wine-in-buldhana-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: शराब पीने के लिए 10 रुपया नहीं देना पड़ा भारी, दो दोस्तों ने मिलकर एक शख्स की कर दी हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुखद: शराब पीने के लिए 10 रुपया नहीं देना पड़ा भारी, दो दोस्तों ने मिलकर एक शख्स की कर दी हत्या
Thu, 28 Oct 2021 10:36 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:36 AM IST
सार
\अपने दोस्तों को नशे के लिए 10 रुपया नहीं देना भारी पड़ गया। दो दोस्तों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की है। जहां शराब के लिए 10 रुपये देने से इनकार करने पर 50 वर्षीय एक शख्स को उनक दो दोस्तों ने कथित तौर पर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शराब के लिए 10 रुपये नहीं देने पर 50 वर्षीय एक शख्स को उनक दो दोस्तों ने कथित तौर पर हत्या कर दी और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि, कुछ समय बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान 50 वर्षीय भागवत सीताराम फेज के रूप में हुई है और उसके आरोपी दोस्त 40 वर्षीय विनोद लक्ष्मण वानखेड़े और 35 वर्षीय दिलीप त्र्यंबक बोड्डे शराब की दुकान पर शराब पीने गए और रुपये की मांग की। उससे 10 रुपये मांगे, जिसपर भागवत सीताराम फेज ने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया, जिससे वे नाराज हो गए। फेज जब दुकान से बाहर निकल रहा था तो आरोपी ने उसके सिर पर पीछे से लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया और वहीं पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना के एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फेज का शव खून से लथपथ पाया गया था और पुलिस ने कहा कि हमले से उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एक घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी प्रल्हाद काटकर ने कहा, "हमें एक फोन कॉल पर सूचित किया गया था कि एक व्यक्ति शराब की दुकान पर खून से लथपथ पड़ा है। जब तक हम मौके पर पहुंचे तब तक उसकी जान जा चुकी थी। हमने एक घंटे के भीतर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।