फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fresh shutdown in curfew-bound Churachandpur; MLAs, tribal bodies appeal for peace

मणिपुर में चुराचांदपुर में पत्थरबाजी: जोमी और हमार समुदाय के बीच टकराव; जिला अस्पताल पर भीड़ का हमला, कई घायल

Wed, 19 Mar 2025 08:16 PM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 19 Mar 2025 08:16 PM IST
सार

मणिपुर में चुराचांदपुर में ताजा तनाव के बाद जोमी स्टूडेंट्स फेडरेशन ने जिले में तत्काल प्रभाव से हड़ताल का आह्वान किया। छात्र संघ ने एक बयान में कहा कि चुराचांदपुर की संवेदनशील स्थिति के मद्देनजर आपातकालीन हड़ताल आवश्यक हो गई है। 

विज्ञापन
Fresh shutdown in curfew-bound Churachandpur; MLAs, tribal bodies appeal for peace
मणिपुर में सुरक्षा बल - फोटो : PTI

विस्तार

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में जोमी और हमार जनजातियों में मंगलवार को बंद समाप्त करने की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद फिर से हिंसा भड़क उठी। दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किए। इसमें कई लोगों के घायल हो गए। इस दौरान गोलीबारी भी हुई।भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। जिला प्रशासन ने दोनों समुदायों से कानून हाथ में नहीं लेने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में भीड़ का हमला, मरीजों में दहशत
इस बीच, मंगलवार रात को भीड़ ने चुराचांदपुर जिला अस्पताल में हमला बोल दिया। गुस्साई भीड़ ने अस्पताल परिसर में जम हंगामा किया। इससे अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों में दहशत फैल गई। अस्पताल की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक भीड़ रात करीब 9 बजे अस्पताल परिसर में घुसी और मेडिकल कर्मचारियों को धमकाते हुए अस्पताल की कार्यप्रणाली को बाधित किया। रात करीब 11 बजे जब सुरक्षा बल अस्पताल पहुंचे तब जाकर हालात सुधरे। हिंसा के बाद अस्पताल को फिर से काम करने में कठिनाई हो रही है, क्योंकि कई कर्मचारी डर और अविश्वास के वातावरण के कारण ड्यूटी पर वापस नहीं आ पा रहे हैं। हमले के बाद बुधवार को निर्धारित सभी सर्जिकल ऑपरेशनों को ओटी कर्मचारियों और तकनीशियनों की अनुपस्थिति के कारण रद्द कर दिया गया, जबकि अस्पताल के वार्ड और ओपीडी सेवाएं भी प्रभावित हुईं। अस्पताल प्राधिकरण ने शहर के निवासियों से अस्पतालों की पवित्रता बनाए रखने और अस्पताल के आसपास हिंसा की घटनाओं से बचने की अपील की है।

विज्ञापन

घटना के संबंध में बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि यह संघर्ष मंगलवार रात चुराचांदपुर शहर में हुआ, ठीक कुछ घंटों बाद जब दोनों समुदायों के सर्वोच्च निकायों के बीच शांति समझौता हुआ था। ताजे संघर्ष की शुरुआत तब हुई, जब कुछ लोगों ने शहर में जोमी उग्रवादी संगठन का झंडा उतारने की कोशिश की। इसके बाद, हथियारों और लाठियों से लैस भीड़ ने पथराव करना शुरू कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को आंसू गैस के गोले और हवा में कई राउंड फायर करने पड़े। सूत्रों के मुताबिक, भीड़ ने कई संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया, जबकि कुछ लोगों ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पक्षों पर गोलीबारी भी की। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जोमी-हमार संघर्ष के मद्देनजर जिले भर में कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


Parliament: 'मणिपुर में शांति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार', सदन में बोलीं वित्त मंत्री

 

छात्र संगठन ने किया तत्काल हड़ताल का आह्वान
घटना के बाद जोमी स्टूडेंट्स फेडरेशन ने जिले में तत्काल प्रभाव से हड़ताल का आह्वान किया। छात्र संघ ने एक बयान में कहा कि चुराचांदपुर की संवेदनशील स्थिति के मद्देनजर आपातकालीन हड़ताल आवश्यक हो गई है। सभी सामान्य गतिविधियां निलंबित रहेंगी। लोगों से घरों में रहने की अपील करते हुए, उसने सभी शैक्षिक और व्यापारिक संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन ने की सहयोग की अपील
दूसरी ओर, जिला प्रशासन ने एक सार्वजनिक अपील जारी करते हुए चुराचांदपुर के निवासियों से सभी हिंसक गतिविधियों को बंद करने और अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील की। जिला मजिस्ट्रेट धारुन कुमार एस ने एक बयान में कहा, संघर्ष ने दोनों पक्षों पर गंभीर संकट और पीड़ा पैदा की है। हमले की घटनाएं सामने आई हैं और शांति बहाल करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने सभी समुदायों से हिंसा से बचने की अपील करते हुए कहा, कोई भी व्यक्ति या समूह कानून को अपने हाथों में नहीं ले सकता और इस प्रकार की कार्रवाई को कड़ी कानूनी सजा दी जाएगी। उन्होंने सभी से अधिकारियों के साथ सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी स्थानीय पुलिस को देने का आग्रह किया और समुदाय के नेताओं से अपील की कि वे जिले के प्रशासन और कानून प्रवर्तन से शांति से समस्याओं का समाधान करने के लिए संवाद करें।

Manipur: छह सुप्रीम कोर्ट जज 22 को मणिपुर के राहत कैंप जाएंगे, कांग्रेस ने की सराहना; पीएम मोदी पर साधा निशाना

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed