फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Free Corona Vaccine for everyone: In 24 days the figure reached 30 to 40 crores, Minister Mandaviya tweeted

'सबको टीका, मुफ्त टीका: 24 दिन में आंकड़ा 30 से 40 करोड़ पर पहुंचा, मंत्री मंडाविया ने किया ट्वीट

Mon, 19 Jul 2021 04:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 19 Jul 2021 04:30 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि देश में 10 करोड़ लोगों को कोरोना टीके की खुराक देने में 85 दिन लगे थे, लेकिन मुफ्त अभियान शुरू होने के बाद मात्र 24 दिन में इतने ही और लोगों को वैक्सीन लगा दी गई। 
 

विज्ञापन
Free Corona Vaccine for everyone: In 24 days the figure reached 30 to 40 crores, Minister Mandaviya tweeted
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को कहा कि 10 करोड़ लोगों को कोविड-19 के टीके की खुराक देने में 85 दिन का समय लगा था, जबकि 'सबको टीका, मुफ्त टीका' अभियान के कारण 30 करोड़ से 40 करोड़ का आंकड़ा छूने में भारत को केवल 24 दिन लगे।

विज्ञापन


सार्वभौमिक टीकाकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हो गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि टीकों की उपलब्धता बढ़ाई गई और राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को टीकों की समय से पहले आपूर्ति की गई, ताकि वे बेहतर तरीके से योजना तैयार कर सकें और आपूर्ति श्रृंखला को सरल बना सकें। इसकी मदद से टीकाकरण मुहिम तेज हुई। नए चरण के तहत केंद्र सरकार देश में बन रहे 75 प्रतिशत टीके खरीदकर उन्हें राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क दे रही है।
विज्ञापन


अब तक 40.64 करोड़ को लगे टीके
स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में 40.64 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लग चुका है। इस पर मंडाविया ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा और तेज टीकाकरण अभियान निरंतर नए आयाम गढ़ रहा है। शुरुआती दिनों में 10 करोड़ लोगों को टीका लगाने में 85 दिन लगे थे। वहीं 'सबको टीका, मुफ्त टीका' अभियान के कारण, 30 करोड़ से 40 करोड़ का आंकड़ा छूने में भारत को केवल 24 दिन लगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह सात बजे तक की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने बताया कि 50,69,232 सत्रों में टीके की 40,64,81,493 खुराक लगाई जा चुकी हैं। इनमें से पिछले 24 घंटे में 13,63,123 खुराक लगाई गई। संक्रमित हुए लोगों में से 3,03,08,456 लोग ठीक हो गए हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 38,660 मरीज ठीक हुए। देश में लोगों के संक्रमित होने के बाद स्वस्थ होने की दर 97.32 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed