फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Union Minister Rajeev Chandrasekhar to take over as Kerala BJP president, Hindi news

Kerala: पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर बनेंगे केरल भाजपा के नए अध्यक्ष, आज होगा अधिकारिक एलान

Sun, 23 Mar 2025 10:13 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 23 Mar 2025 10:13 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर केरल बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। वह इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं, इसलिए उनकी नियुक्ति तय मानी जा रही है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, इसकी आधिकारिक घोषणा सोमवार को राज्य परिषद की बैठक के बाद होगी।  

विज्ञापन
Former Union Minister Rajeev Chandrasekhar to take over as Kerala BJP president, Hindi news
राजीव चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर केरल भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। रविवार को पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, राज्य के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सह प्रभारी सांसद अपराजिता सारंगी की मौजूदगी में हुई राज्य कोर कमेटी की बैठक में ये फैसला लिया गया है। राजीव चंद्रशेखर ने वर्तमान अध्यक्ष के सुरेंद्रन की जगह लेंगे।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए अकेले भरा था नामांकन
इससे पहले रविवार को राजीव चंद्रशेखर ने भाजपा मुख्यालय में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर वर्तमान अध्यक्ष के सुरेंद्रन, कुन्नमम राजशेखरन, वी मुरलीधरन, पीके कृष्णदास, एमटी रमेश, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और जॉर्ज कुरियन मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - ओडिशा: मंत्री के काफिले पर पथराव, ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर थे सुरेश पुजारी; एक सिपाही घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव चंद्रशेखर का राजनीतिक सफर
60 वर्षीय राजीव चंद्रशेखर को 20 साल का राजनीतिक अनुभव है। वह कर्नाटक से तीन बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के रूप में आईटी, कौशल विकास और जल शक्ति मंत्रालय को संभाला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और केरल एनडीए के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में उन्होंने तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ा था लेकिन कांग्रेस नेता शशि थरूर से 16 हजार 077 वोटों से हार गए थे।


केरल भाजपा अध्यक्ष में बदलाव क्यों?
भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष के. सुरेंद्रन का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। पहले यह चर्चा थी कि उन्हें स्थानीय निकाय चुनाव और 2026 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए फिर से मौका मिल सकता है, लेकिन उन्होंने खुद कहा कि वे इस पद को आगे नहीं संभालना चाहते।

यह भी पढ़ें - Kapil Sibal: 'एकजुट होकर मजबूती से सामने आएं विपक्षी दल', इंडिया ब्लॉक में मनमुटाव पर सिब्बल ने दी नसीहत

अन्य दावेदारों की प्रतिक्रिया
वहीं राजीव चंद्रशेखर के चयन पर भाजपा नेता शोभा सुरेंद्रन ने इसका स्वागत किया और कहा कि चंद्रशेखर के नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी। वरिष्ठ नेता एमटी रमेश ने भी उन्हें केरल की राजनीति में अनुभवी बताते हुए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि चंद्रशेखर संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएंगे और उन्हें एक मजबूत टीम का सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed