फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Diplomat Vikas Swarup on PAK nuclear blackmail after Indus Water Treaty suspension post pahalgam attack

India PAK IWT: पूर्व राजनयिक विकास स्वरूप बोले- सिंधु जल संधि स्थगन से बौखलाया पड़ोसी, अब परमाणु ब्लैकमेलिंग..

Wed, 13 Aug 2025 11:43 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 13 Aug 2025 11:43 PM IST
सार

सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत के फैसले से पाकिस्तान की बौखलाहट साफ तौर पर देखने को मिल रही है। यही कारण है कि पाकिस्तानी नेता लगातार परमाणु युद्ध की गीदड़भभकी दे रहे हैं। इसी बात को लेकर भारत के पूर्व राजनयिक विकास स्वरूप ने कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर जानबूझकर परमाणु युद्ध की धमकी दे रहे हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय दखल हो। उन्होंने इसे परमाणु ब्लैकमेल बताया। साथ ही कहा कि भारत ऐसे दबावों से डरने वाला नहीं है।

विज्ञापन
Former Diplomat Vikas Swarup on PAK nuclear blackmail after Indus Water Treaty suspension post pahalgam attack
पूर्व राजनयिक विकास स्वरूप - फोटो : ANI

विस्तार

सिंधु जल संधि को लेकर भारत की तरफ से उठाए गए सख्त कदम के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ तौर पर देखने को मिल रही है। मामले में पाकिस्तानी नेताओं की बयानबाजी और गीदड़ भभकियां भी लगातर सामने आ रही है। ऐसे में भारत के पूर्व राजनयिक और कनाडा में भारत के उच्चायुक्त रह चुके विकास स्वरूप ने पाकिस्तान की घबराहट और बौखलाहट के वास्तविक कारण को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने से पाकिस्तान घबरा गया है। स्वरूप ने कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर जानबूझकर परमाणु युद्ध की धमकी दे रहे हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान खींचा जा सके।

विज्ञापन


सिंधु जल संधि पर क्या बोले स्वरूप?
विकास स्वरूप ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान सिंधु नदी व्यवस्था पर बहुत अधिक निर्भर है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कह रहा है कि अगर भारत डैम बनाएगा तो वह उन्हें मिसाइल से उड़ा देगा। लेकिन ये कहना आसान है, करना नहीं। असीम मुनीर हमेशा परमाणु युद्ध का डर दिखाते हैं ताकि दुनिया के देश बीच में आएं और मध्यस्थता करें। ये सब एक तरह का परमाणु ब्लैकमेल है।बता दें कि बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए, जिनमें सिंधु जल संधि का निलंबन भी शामिल है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Vote Theft Row: 'अंतिम मतदाता सूची से नाम हटाने का दबाव नहीं बना सकते'; राहुल के दावों के बीच EC का फैक्ट चेक
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-अमेरिका व्यापार विवाद पर भी बोले स्वरूप
विकास स्वरूप ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ (शुल्क) को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत के सामान पर 50% तक का टैक्स लगा दिया है, लेकिन अब अमेरिका खुद 'टैरिफ किंग' बन गया है।

उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिका के दबाव में आकर अपने कृषि और डेयरी क्षेत्र को नहीं खोला, ये एक सही कदम है। भारत कोई छोटा देश नहीं है कि किसी का पिछलग्गू बन जाए। स्वरूप ने कहा कि हमारी रणनीतिक स्वतंत्रता हमारी विदेश नीति की नींव है। अमेरिका की औसत टैरिफ दर अब 18.4% है जबकि भारत की 15.98%। तो अब 'टैरिफ किंग' वही है। लेकिन इन टैरिफ्स का बोझ अमेरिकी उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा और अमेरिका में महंगाई बढ़ेगी।


ये भी पढ़ें:- Maharashtra: मानहानि मामले में राहुल गांधी पर झूठी गवाही का आरोप, शिकायतकर्ता ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी

विदेश मंत्रालय ने भी की पाकिस्तानी धमकी की आलोचना
विदेश मंत्रालय ने भी पाकिस्तान के सेना प्रमुख की अमेरिका में दी गई परमाणु धमकी की आलोचना की। साथ ही कहा कि परमाणु धमकी पाकिस्तान की आदत बन गई है। इससे दुनिया को पता चलता है कि वहां की सेना और आतंकी संगठनों की मिलीभगत में कितना खतरा है।

पहले पाकिस्तान की जल निर्भरता समझिए
गौरतलब है कि भारत के फैसले का पाकिस्तान पर बड़ा असर पड़ेगा क्योंकि वह अपनी 80% खेती और 93% पानी की जरूरत के लिए सिंधु नदी पर निर्भर है। यह नदी प्रणाली करीब 237 मिलियन लोगों और देश की जीडीपी का एक चौथाई खेती के जरिए चलाती है। पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर ने अमेरिका के फ्लोरिडा में पाक-अमेरिकी समुदाय से कहा कि अगर भारत डैम बनाएगा तो हम उसे नष्ट कर देंगे और अगर पाकिस्तान के अस्तित्व पर खतरा आया तो हम परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed