{"_id":"689ccde8f9cddac8c3092841","slug":"pune-court-defamation-case-perjury-application-against-rahul-gandhi-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मानहानि मामले में राहुल गांधी पर झूठी गवाही का आरोप, शिकायतकर्ता ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मानहानि मामले में राहुल गांधी पर झूठी गवाही का आरोप, शिकायतकर्ता ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
Wed, 13 Aug 2025 11:10 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:10 PM IST
सार
Maharashtra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में शिकायतकर्ता ने अर्जी दाखिल की है और कोर्ट को गुमराह करने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी के वकील ने 'जान का खतरा' वाला बयान बिना उनकी सहमति के कोर्ट में दायर किया, जिसे बाद में वापस लेने की बात कही गई।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : इंस्टाग्राम/राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में शिकायतकर्ता सत्यकी सावरकर के वकील संग्राम कोल्हटकर ने कहा उन्होंने झूठी गवाही को लेकर आरोपी (राहुल गांधी) के खिलाफ अर्जी दायर की है। कोल्हटकर ने कहा, पहले हमने आरोपी के वकील को संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां दी थीं। उन्होंने ये सभी प्रतियां प्राप्त की थीं और कोर्ट में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी किए थे। अब वह खुलेआम इन दस्तावेजों को मिलने से इनकार कर रहे हैं।
वकील कोल्हटकर ने कहा, आरोपी कोर्ट को गुमराह कर रहे हैं। इसलिए हम सख्ती से मांग करते हैं कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए, क्योंकि वह एक सांविधानिक पद (विपक्ष के नेता) पर हैं। इसी कारण हमने उनके खिलाफ अर्जी दी है। 10 सितंबर को आरोपी के वकील इस पर जवाब दाखिल करेंगे।
ये भी पढ़ें: डीजीसीए ने ड्यूटी टाइम पर एअर इंडिया के जवाब को बताया असंतोषजनक; अनुपालन सुनिश्चित करने की चेतावनी दी
विज्ञापन
राहुल गांधी के वकील ने बिना उनकी सहमति के कोर्ट में पर्सिस (जानकारी) दी थी कि उन्हें जान का खतरा है। इस पर कोल्हटकर ने कहा, पर्सिस कोई अर्जी नहीं होती, बस कोर्ट को दी गई एक सूचना होती है। कोर्ट इसका संज्ञान नहीं लेता, लेकिन रिकॉर्ड में शामिल कर लेता है। हमारी तरफ से पुणे कोर्ट में किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। इस तरह की जानकारी देना आजादी का गलत इस्तेमाल है और कोर्ट का समय बर्बाद करना है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के वकील ने मानहानि मामले में सुनवाई कर रही पुणे की एक अदालत में एक आवेदन में बुधवार को दावा किया है कि उनके मुवक्किल को विनायक दामोदर सावरकर और नाथूराम गोडसे की विचारधारा के लोगों से खतरे की आशंका है। हालांकि बाद में उन्होंने यह लिखित वक्तव्य वापस लेने की बात कही।
राहुल गांधी के वकील मिलिंद पवार ने अदालत में आवेदन दायर करने के कुछ घंटे बाद एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उन्होंने अपने अपने मुवक्किल (राहुल) की सहमति के बिना यह आवेदन दायर कर दिया था। पवार ने कहा, मेरे मुवक्किल ने यह लिखित वक्तव्य दायर करने पर कड़ी आपत्ति जताई और आवेदन में की गई बातों को लेकर असहमति जताई। वकील ने कहा, मैं कल एक औपचारिक आवेदन दायर करूंगा और अदालत के समक्ष बुधवार को दायर लिखित वक्तव्य को वापस लूंगा।
ये भी पढ़ें: लाल किले पर PM को सलामी देगी 96 जवानों की टुकड़ी, 5000 खास मेहमान रहेंगे मौजूद
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने वकील की विज्ञप्ति को साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि राहुल गांधी के वकील गुरुवार को अपना लिखित वक्तव्य वापस लेंगे। खेड़ा ने कहा, राहुल गांधी के वकील ने बिना उनकी सहमति के अदालत में उनकी जान को खतरे की बात रखी। राहुल गांधी को इस बात से घोर आपत्ति है और कल उनके वकील अदालत में अपना यह वक्तव्य वापस लेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन