{"_id":"625858c1a32cad2e5427d014","slug":"foreign-secretary-harsh-vardhan-shringla-meets-us-congressional-delegation","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-अमेरिका: विदेश सचिव श्रृंगला ने अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, क्षेत्रीय और वैश्विक हितों के मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-अमेरिका: विदेश सचिव श्रृंगला ने अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, क्षेत्रीय और वैश्विक हितों के मुद्दों पर हुई चर्चा
Thu, 14 Apr 2022 10:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:54 PM IST
सार
भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने गुरुवार को अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।बैठक के दौरान अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एडम स्मिथ ने किया।
विज्ञापन
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रंगला ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने गुरुवार को अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उनके बीच द्विपक्षीय व्यापार,निवेश, रक्षा और सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एडम स्मिथ ने किया था। उनके साथ ऑस्टिन स्कॉट और क्रिसी होउलाहन भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने अमेरिकी कांग्रेस के एडम स्मिथ और सशस्त्र बल समिति की अध्यक्ष क्रिसी होउलाहन और ऑस्टिन स्कॉट के नेतृत्व में अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ व्यापार और निवेश में वृद्धि, रक्षा और सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक हितों के मुद्दों सहित द्विपक्षीय सहयोग के सभी क्षेत्रों पर उपयोगी चर्चा हुई। इसके साथ ही यूक्रेन के हालात पर भी श्रृंगला और अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक में चर्चा हुई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही में दोनों देशों के बीच विदेश और रक्षा मंत्री स्तर पर वाशिंगटन में 2+2 वार्ता हुई है। इसके बाद अब अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल की भारत यात्रा हुई है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 11 अप्रैल को अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन के साथ '2+2' वार्ता की थी। उस दिन बातचीत से पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बिडेन ने एक आभासी बैठक की, जिसमें यूक्रेन संकट पर प्रमुख रूप से चर्चा हुई थी।