फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   foreign minister sushma swaraj grant medical visa to pakistani patient faiza tanveer

पाकिस्तानी फैजा ने कहा 'मां' तो पिघल गया सुषमा का दिल

Mon, 14 Aug 2017 11:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Mon, 14 Aug 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
foreign minister sushma swaraj grant medical visa to pakistani patient faiza tanveer

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को पाकिस्तान की मरीज फैजा तनवीर को राहत देते हुए उसके इलाज के लिए मेडिकल वीजा को मंजूरी दे दी। इससे पहले तनवीर को पाकिस्तान के हाईकमीशन ने वीजा देने से इंकार कर दिया था।

विज्ञापन


इस मामले में फैजा तनवीर ने सुषमा से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर मदद की गुहार लगाई थी। उसने ट्विटर पर लिखा था 'प्लीज मेरी मदद कीजिए, मेरी जान बचा लीजिए मैडम'।
विज्ञापन


फैजा ने आगे लिखा- 'मैडम आप मेरे लिए मां हैं। प्लीज मुझे मेडिकल वीजा दे दें, इस 70वीं आजादी के साल की खुशी में मेरी मदद करें'।

foreign minister sushma swaraj grant medical visa to pakistani patient faiza tanveer
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)

फैजा तनवीर 25 वर्षीय पाकिस्तानी युवती है जो कि खतरनाक मुंह के कैंसर से जूझ रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तनवीर गाजियाबाद के इंद्रप्रस्थ डेन्टल कॉलेज आकर इलाज कराना चाहती थीं। इलाज के लिए उन्होंने 10 लाख रुपये भी एडवांस में जमा कराए।

इन सबके बावजूद पाकिस्तान ने उनके मेडिकल वीजा एप्लीकेशन को नकार दिया। फैजा की मां ने कहा कि दोनों देशों के खराब रिश्तों की वजह से उनकी बेटी के इलाज के लिए वीजा नहीं मिला। सुषमा स्वराज ने रविवार को ट्विटर पर फैजा को वीजा देने की घोषणा की।

सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर लिखा भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed