{"_id":"5d45e8448ebc3e6cad334de0","slug":"foreign-minister-said-ministry-in-touch-with-iran-for-early-release-of-18-indian-crew-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 भारतीय क्रू सदस्यों की जल्द रिहाई के लिए ईरान के संपर्क में है मंत्रालय : जयशंकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
18 भारतीय क्रू सदस्यों की जल्द रिहाई के लिए ईरान के संपर्क में है मंत्रालय : जयशंकर
Sun, 04 Aug 2019 01:32 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
Subrahmanyam Jaishankar
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार ब्रिटिश टैंकर में सवार 18 भारतीय क्रू सदस्यों की जल्द रिहाई और स्वदेश वापसी के लिए काम कर रही है। ब्रिटिश टैंकर स्टेना इंपेरो को ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने होरमुज की जलसंधि में हिरासत में ले लिया था। उन्होंने ट्वीट किया कि तेहरान में हमारे दूतावास के अधिकारियों ने भारतीय क्रू सदस्यों से मुलाकात की है और उन सभी का स्वास्थ्य ठीक है।
विदेश मंत्री ने कहा कि हम इस मुद्दे के समाधान के लिए ईरानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। विदेश मंत्री ने यह जानकारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के केंद्र और विदेश मंत्रालय से टैंकर में राज्य के आदित्य वासुदेवन के फंसे होने की सूचना देने के बाद दी है।
मालूम हो कि ईरान ने पिछले दिनों ब्रिटेन के तेल टैंकर ‘स्टेना इंपेरो’ को को जब्त कर लिया था। इसमें 18 भारतीय समेत 23 क्रू मेंबर सवार थे। भारत को उसके नागरिकों के लिए काउंसलर एक्सेस दिया गया है। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि ब्रिटिश तेल टैंकर में सवार भारतीय क्रू मेंबर को रिहा करने के लिए ईरान से बातचीत चल रही है।