{"_id":"63acd737f8603211af66fbbc","slug":"foreign-minister-jaishankar-will-be-on-a-tour-of-cyprus-and-austria-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"S Jaishankar: आज से साइप्रस और ऑस्ट्रिया के दौरे पर रहेंगे विदेश मंत्री जयशंकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
S Jaishankar: आज से साइप्रस और ऑस्ट्रिया के दौरे पर रहेंगे विदेश मंत्री जयशंकर
Thu, 29 Dec 2022 05:24 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 29 Dec 2022 05:24 AM IST
सार
ऑस्ट्रिया में विदेश मंत्री जयशंकर यूरोपीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों के मंत्री एलेक्जेंडर शैलेनवर्ग से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर 29 दिसंबर से तीन जनवरी तक साइप्रस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस वर्ष भारत और साइप्रस के बीच राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यात्रा के दौरान जयशंकर साइप्रस के अपने समकक्ष लोआनिस कासोउलिडेस के साथ बैठक करेंगे। वहीं, ऑस्ट्रिया में विदेश मंत्री जयशंकर यूरोपीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों के मंत्री एलेक्जेंडर शैलेनवर्ग से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
जयशंकर ने कुवैत के नए विदेश मंत्री को दी बधाई
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुवैत के नए विदेश मंत्री को बधाई दी। उन्होंने नए विदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर शेख सालेम अब्दुल्ला अल जाबेर अल सबाह को मंगलवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हैं।
विज्ञापन
जयशंकर ने ट्वीट किया कि कुवैत के विदेश मंत्री शेख सालेम अब्दुल्ला अल जाबेर अल सबाह से बात करके काफी खुश हूं। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को आगे और प्रगाढ़ बनाने के लिए मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हूं। दरअसल, इस साल अक्तूबर में शेख सालेम अब्दुल्ला अल जाबेर अल सबाह को कुवैत का विदेश मंत्री नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन