फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   for Improving relations with India, Nepal's Prime Minister Prachanda came here with wife

भारत संग रिश्ते सुधारने पत्नी संग आ रहे नेपाल के पीएम प्रचंड

Tue, 13 Sep 2016 05:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Sep 2016 05:13 AM IST
विज्ञापन
for Improving relations with India, Nepal's Prime Minister Prachanda came here with wife
प्रचंड

नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली विदेश यात्रा के तहत बुधवार को नई दिल्ली पहुंच रहे पुष्प कमल दहल प्रचंड के सकारात्मक संदेश के बावजूद भारत बेहद सतर्क है। नए संविधान पर दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों में आई खटास के कारण भारत नेपाल के संदर्भ में अपने पत्ते खोलने से पहले प्रचंड का रुख भांप लेना चाहता है।

विज्ञापन


हालांकि, प्रचंड ने अपनी भारत यात्रा से पूर्व उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के जरिए संविधान सहित सभी विवादों को मिल जुल कर सुलझाने का संदेश दिया है। प्रचंड के चार दिवसीय भारत यात्रा से पहले नेपाल के विदेश मंत्री डॉ प्रकाश शरण महत रविवार से तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं।
विज्ञापन


सोमवार को उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात कर संविधान विवाद के साथ-साथ ऊर्जा, सड़क-परिवहन सहित अन्य क्षेत्रों में नेपाल में भारत की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के साथ आ रहे हैं प्रचंड

for Improving relations with India, Nepal's Prime Minister Prachanda came here with wife
मोदी और प्रचंड

सरकारी सूत्रों के मुताबिक प्रचंड ने अपने दूतों के जरिए संविधान विवाद का हल निकालने में भारत की चिंताओं का ख्याल रखने का संदेश दिया है। हालांकि, नेपाल किस तरह भारत की चिंता का ख्याल रखेगा यह स्पष्ट नहीं है। भारत एक बार फिर से संविधान में मधेसियों सहित वर्गों की समान भागीदारी सुनिश्चित करने की शर्त रखेगा। इस संबंध में प्रचंड का रुख बृहस्पतिवार को पीएम मोदी के साथ बैठक में स्पष्ट होगा।

बुधवार को चार दिवसीय भारत यात्रा पर प्रचंड अपनी पत्नी सीता दहल प्रचंड के साथ आ रहे हैं। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। दोनों देशों के बीच ऊर्जा, परिवहन, व्यापार के क्षेत्र में कई अहम समझौतों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। भारत यात्रा के दौरान प्रचंड राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कई मंत्रियों और विभिन्न दलों के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे।

रविवार को तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आए नेपाल के विदेश मंत्री प्रकाश शरण महत ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात कर प्रचंड की यात्रा की रूपरेखा पर बातचीत की। इस दौरान दोनों देशों के बीच होने वाले समझौतों, संविधान पर उपजे विवाद सहित कई अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed