{"_id":"6379f0a63c2bf4431852f090","slug":"for-70-years-nobody-other-than-bjp-ever-cared-for-tribal-people-in-the-country-or-gave-equal-representation","type":"story","status":"publish","title_hn":"JP Nadda: 70 साल तक भाजपा को छोड़कर किसी पार्टी ने आदिवासियों की परवाह नहीं की, कर्नाटक में बोले जेपी नड्डा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
JP Nadda: 70 साल तक भाजपा को छोड़कर किसी पार्टी ने आदिवासियों की परवाह नहीं की, कर्नाटक में बोले जेपी नड्डा
Sun, 20 Nov 2022 02:58 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 20 Nov 2022 02:58 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 70 साल तक भाजपा के अलावा किसी और ने कभी देश में आदिवासियों की परवाह नहीं की और न ही उन्हें बराबरी का प्रतिनिधित्व दिया।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक के बल्लारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज आदिवासियों के मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि 70 साल तक भाजपा के अलावा किसी और ने कभी देश में आदिवासियों की परवाह नहीं की और न ही उन्हें बराबरी का प्रतिनिधित्व दिया। आज भाजपा ने पहली बार एक आदिवासी महिला को भारत का राष्ट्रपति बनाया। उन्होंने कहा कि आज जनजातीय समाज के विकास के लिए भाजपा की सरकार प्रतिबद्ध है। जनजातीय स्कॉलरशिप की बात हो, एकलव्य विद्यालय की बात हो, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य की बात हो, जनजातीय भाइयों के लिए हर स्किम में प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
हम आदिवासी भाई-बहनों की हर तरह से मदद करने के लिए तत्पर: नड्डा
हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हम राजनीति में एक ऐसा समय देख रहे हैं जब हमारे आदिवासी, वाल्मीकि, दलित समाज के लोगों को केंद्र सरकार द्वारा उनकी जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। हम आदिवासी भाई-बहनों की हर तरह से मदद करने के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन