फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flood rains alert : 9 people killed in Rajasthan, lakhs of people affected in Bihar and Assam

बाढ़-बारिश : राजस्थान में नौ लोगों की मौत, बिहार-असम में लाखों लोग प्रभावित, कई राज्यों में अलर्ट

Mon, 29 Jul 2019 05:37 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 29 Jul 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
Flood rains alert : 9 people killed in Rajasthan, lakhs of people affected in Bihar and Assam
बाढ़ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
देश के अधिकांश हिस्से में रविवार को हुई भारी बारिश हुई, जिससे राजस्थान में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं बिहार और असम में बाढ़ का कहर जारी है। अब तक 209 लोगों की मौत दोनों राज्यों में हो चुकी है, जबकि लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में रविवार को 10 वर्षीय लड़का नाले में बह गया। मौसम विभाग ने सोमवार को ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत में भारी बारिश की आशंका जताई है। साथ ही गुजरात में 1 अगस्त तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की गई है।  
विज्ञापन


बिहार और असम में बाढ़ का तांडव जारी है। असम के बारापेटा जिले में बाढ़ से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक राज्य में 82 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 1,716 गावों में 21.68 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बिहार में बाढ़ के कारण 127 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 82 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। समस्तीपुर जिले में बूढ़ी गंडक, करेह, बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 
विज्ञापन


कल्याणपुर प्रखंड के करीब आधा दर्जन गांव बाढ़ के चपेट में है। हजारों एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो गई है। बाढ़ग्रस्त 12 जिलों में 42 राहत शिविर में करीब 22400 लोगों ने शरण ली है। वहीं, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 26 कंपनियां बाढ़ पीड़ितों के राहत और बचाव में जुटी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ से समस्तीपुर-दरभंगा खंड पर रेल परिचालन बंद 

बिहार में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। बाढ़ का पानी पटरियों तक पहुंचने के बाद समस्तीपुर-दरभंगा खंड पर रेल परिचालन बंद कर दिया गया है। संभावित खतरे को देखते हुए यहां से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। लंबी दूरी की गाड़ियों को या तो दरभंगा-सीतामढ़ी रेल लाइन से या समस्तीपुर स्टेशन से चलाया जा रहा है। फिलहाल जब तक पानी का स्तर कम नहीं होता है तब तक इस रूट पर रेल परिचालन बंद रहेगा।

कोटा में बाढ़ जैसे हालात, 250 लोगों को निकाला

राजस्थान के भीलवाड़ा में बारिश के चलते एक घर की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि पाली में चार लोगों की नाले में डूबने से मौत हुई। बूंदी में 17 वर्षीय लड़का और सांगानेर में दो लड़के तालाब में डूब गए। वहीं जोधपुर में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, कोटा और आसपास के इलाकों में शनिवार रात से हो रही लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। 

एसडीआरएफ की टीम ने अब तक 250 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कोटा में शनिवार रात से रविवार सुबह तक 151.8 मिलीमीटर, सवाईमाधोपुर में 68 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मुंबई में गिरी जर्जर इमारत, मलबे से किशोर को बचाया

दक्षिण मुंबई के भायखला इलाके में रविवार तड़के बारिश के कारण एक खाली जर्जर इमारत का हिस्सा ढह गया। दमकल कर्मियों ने मलबे से एक किशोर को बचाया है, जिसे जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, जेजे अस्पताल के निकट मौलाना शौकत अली रोड पर नंद विलास इमारत का एक हिस्सा ढहने से नूर मोहम्मद अलीसकर आ गया। अलीसकर दिहाड़ी मजदूर है और इमारत को गिराने वाली टीम का हिस्सा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed