फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flood in Assam more than seven lakh people affected in 29 districts situation is not good even in Nagaland Karnataka Latest Update

असम में बाढ़: 29 जिलों के सात लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, खराब मौसम की वजह से शिरडी की फ्लाइट मुंबई डायवर्ट

Thu, 19 May 2022 10:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी/नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 19 May 2022 10:12 PM IST
सार

राहत और बचाव कार्य में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल, सेना और असम राइफल्स के जवान जुटे हुए हैं। असम सरकार ने आवाजाही के संकट को देखते हुए सिलचर और गुवाहाटी के बीच 3000 रुपये में आपात उड़ान सेवा शुरू की है।

विज्ञापन
Flood in Assam more than seven lakh people affected in 29 districts situation is not good even in Nagaland Karnataka Latest Update
Assam Flood - फोटो : ANI

विस्तार

असम में बाढ़ से हालात और बिगड़ गए हैं। बाढ़ का असर अब 29 जिलों तक फैल चुका है और इससे अब तक सात लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इस आपदा में अब तक नौ लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

विज्ञापन


राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 7,17,046 लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी 1413 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला नौगांव है, जहां के 2.88 लाख लोग इस विभीषिका का सामना कर रहे हैं। वहीं, कछार में 1.2 लाख और होजाई में एक लाख सात हजार लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों से मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। 
विज्ञापन


राहत और बचाव कार्य में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल, सेना और असम राइफल्स के जवान जुटे हुए हैं। असम सरकार ने आवाजाही के संकट को देखते हुए सिलचर और गुवाहाटी के बीच 3000 रुपये में आपात उड़ान सेवा शुरू की है। कछार जिला प्रशासन ने हालात को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





नगालैंड का देश के अन्य हिस्सों से वायु संपर्क टूटा
भारी बारिश के कारण दीमापुर हवाई अड्डे के रनवे पर जल जमाव के कारण बृहस्पतिवार को सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया। इससे नगालैंड का देश के अन्य हिस्सों से वायु संपर्क कट गया। दीमापुर हवाई अड्डे के इलेक्ट्रिकल विभाग के एजीएम मोतेमजेन पोंगेन ने बताय कि सुबह करीब तीन घंटे तक बारिश हुई, जिससे 60 मिलीमीटर तक पानी जमा हो गया। उन्होंने कहा कि बारिश रुकने के बाद शुक्रवार से ही सेवा सामान्य हो सकती है।

कर्नाटक में तीसरे दिन बारिश ने कहर बरपाया
कर्नाटक के अधिकांश हिस्से में तीसरे दिन बारिश भी जबर्दस्त बारिश जारी है। इसके कारण राज्य के कुछ हिस्से में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। राज्य में मंगलवार से जबर्दस्त बारिश हो रही है, जिससे बंगलूरू की कई कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। राज्य के कृष्णाराजा सागर बांध, काबीनी, हरांगी, हेमावती, अलमट्टी, नारायणपुरा, भद्रा, तुंगभद्रा, घाटप्रभा और मालाप्रभा सहित कई बांध में जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई हालात पर नजर बनाए हुए हैं।


खराब मौसम की वजह से फ्लाइट डायवर्ट
दिल्ली से शिरडी जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 953 को खराब मौसम के कारण मुंबई डायवर्ट कर दिया गया है। यात्रियों को मुंबई से शिरडी के लिए जमीनी परिवहन की पेशकश की जा रही है। स्पाइसजेट में यात्रियों, चालक दल और विमानों की सुरक्षा सर्वोपरि है। स्पाइसजेट प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed