Air India: 'शौचालय की समस्या के कारण वापस शिकागो लौटा था विमान', एयर इंडिया ने दी जानकारी
Air India: एयर इंडिया ने बताया कि दिल्ली जा रहे विमान को शौचालय की समस्या के कारण शिकागो लौटना पड़ा, जिसमें पॉलीथीन बैग्स और कपड़े पाइपलाइन में फंस गए थे। एयरलाइन ने यात्रियों से शौचालयों का सही उपयोग करने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयर इंडिया ने सोमवार को जानकारी दी कि उसके दिल्ली जाने वाले विमान को शौचालय की समस्या के कारण शिकागो वापस लौटना पड़ा था। एयरलाइन ने बताया कि उसकी जांच में पाया गया कि शौचालयों में पॉलीथीन बैग, कपड़े और चादर के चिथड़े फ्लश की गई थीं, जो पाइपलाइन में फंस गए थे। इसके कारण शौचालयों का इस्तेमाल नहीं हो सका और यात्रियों को असुविधा हुई। यह घटना उड़ान संख्या एआई126 में हुई।
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन ने बताया कि छह मार्च को विमान के उड़ाने भरने के एक घंटे 45 मिनिट बाद ही बिजनेस और इकॉनोमी क्लास के कई शौचालयों में समस्या हुई थी। विमान के 12 में से आठ शौचालयों का इस्तेमाल नहीं हुआ, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।
एयर इंडिया ने बताया कि विमान जब अटलांटिक महासागर के ऊपर उड़ रहा था, तो यूरोप के कई शहरों को डायवर्ट करने का विकल्प था। लेकिन यूरोपीय हवाई अड्डों पर रात के समय परिचालन प्रतिबंधों के कारण विमान को वापस शिकागो लौटाने का निर्णय लिया गया। यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया।
एयर इंडिया ने पुष्टि की कि उनकी जांच में पाया गया कि पॉलीथीन बैग, चादर के टुकड़े और कपड़े पाइपलाइन में फंसे हुए थे, जिसकी वजह से शौचालयों का इस्तेमाल नहीं हुआ। एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे शौचालयों का इस्तेमाल केवल उन्हीं उद्देश्यों के लिए करें, जिनके लिए वे बनाए गए हैं। पहले भी एयर इंडिया की टीम ने अन्य विमानों में इसी तरह के कूड़े (जैसे चादरें, अंडरवियर और डायपर) शौचालयों में फंसे होने की जानकारी दी थी।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.