प्रधानमंत्री मोदी के इन पांच ट्वीट्स ने बटोरी सुर्खियां, यह ट्वीट बना 'गोल्डन ट्वीट इन इंडिया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शाम में अपने एक ट्वीट से सभी को चौंका दिया। उन्होंने लिखा है कि वह अपने सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स को छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'इस रविवार (8 मार्च) को मैं फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने पर विचार कर रहा हूं। इस बारे में मैं आपको जानकारी दे दूंगा।'
ट्वीटर पर पांच करोड़ से अधिक फॉलोवर वाले प्रधानमंत्री मोदी के इस ट्वीट के बाद देखते ही देखते सोशल मीडिया में ट्रेंड का दौर शुरू हो गया। सोशल मीडिया के विभिन्न अकाउंट पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता नरेंद्र मोदी अक्सर सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर में लोगों के साथ संपर्क में रहते हैं।
ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं नरेंद्र मोदी के उन ट्वीट्स पर जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया गया और जिन्होंने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के बाद #VijayiBharat के साथ 23 मई को एक ट्वीट किया था। पीएम मोदी के इस ट्वीट को गोल्डन ट्वीट 2019 का खिताब मिला। इस ट्वीट को अभी तक 23 हजार से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया है और 108.2 हजार लोगों ने लाइक किया है।
जीता विकास, जीता गुजरात।
— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2017
जय जय गरवी गुजरात!
हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीतने के बाद मोदी ने कहा, हिमाचल प्रदेश में लहराया कमल, विकास की हुई भव्य जीत। लहराया कमल, विकास की हुई भव्य जीत।'
हिमाचल प्रदेश में लहराया कमल, विकास की हुई भव्य जीत।
— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2017
ग्लोबल आंट्रप्रन्योरशिप समिट के दौरान प्रधानमंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप से मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की जिसे खूब पसंद किया गया।
Had a wonderful meeting with @IvankaTrump, advisor to @POTUS and leader of the US delegation at the @GES2017. pic.twitter.com/X5XE0UvEq9
— Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2017
प्रधामनंत्री ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की जीत पर धन्यवाद दिया था और प्रदेशवासियों का आभार जताया था।
I bow to the people of Gujarat and Himachal Pradesh for their affection and trust in BJP. I assure them that we will leave no stone unturned in furthering the development journey of these states and serve the people tirelessly.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2017
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में जीत के बाद मोदी ने धन्यवाद और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा था, 'विकास की इस देश में फिर एक बार जीत हुई। उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में भव्य जीत के लिए प्रदेश की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को ढेरों शुभकामनाएं। यह जीत हमें जन कल्याण की दिशा में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।'
विकास की इस देश में फिर एक बार जीत हुई। उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में भव्य जीत के लिए प्रदेश की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को ढेरों शुभकामनाएं। यह जीत हमें जन कल्याण की दिशा में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।
— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2017