फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fit India Movement: Assam Rifles organises 3rd edition of Half Marathon in Shillong

फिट इंडिया मूवमेंट: असम राइफल्स ने हॉफ मैराथन के तीसरे संस्करण का किया आयोजन, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Sun, 26 Nov 2023 08:11 PM IST
निर्मल कांत एन. अर्जुन, शिलॉन्ग।
एन. अर्जुन, शिलॉन्ग। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 26 Nov 2023 08:11 PM IST
सार

Fit India Movement: असम राइफल्स ने रविवार को असम राइफल्स निदेशालय के मुख्यालय में हाफ मैराथन के तीसरे संस्करण का आयोजन किया। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुषों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
Fit India Movement: Assam Rifles organises 3rd edition of Half Marathon in Shillong
विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते राज्यपाल फागू चौहान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

असम राइफल्स ने 'फिट इंडिया मूवमेंट' को बढ़ावा देने के लिए रविवार को शिलॉन्ग के लाइटकौर क्षेत्र में स्थित असम राइफल्स निदेशालय के मुख्यालय में हाफ मैराथन के तीसरे संस्करण का आयोजन किया। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुषों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। दौड़ में विविधता की झलक दिखी। इसमें एकता की भावना को प्रदर्शित की गई और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा दिया गया। मेघालय के राज्यपाल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, लाईटकोर में पूर्वी खासी जिले की सुंदर पहाड़ियों की पृष्ठभूमि में आयोजित यह कार्यक्रम सफल रहा। इसमें असम राइफल्स, 101 एरिया, पूर्वी वायु कमान, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी और मेघालय पुलिस के सेवारत कर्मियों और परिवारों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अग्रणी भूमिका निभाते हुए, देश भर के अनुभवी क्रॉस कंट्री धावकों ने मेगा इवेंट में फिजिकल और वर्चुअल मोड में भाग लिया और सशस्त्र बलों तथा सीएपीएफ के धावकों के लिए चुनौती पेश की। दौड़ को आयु वर्ग के हिसाब से 21 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दो श्रेणियों में बांटा गया था। 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में फिजिकल और वर्चुअल दोनों मोड में कुल 747 लोगों ने भाग लिया, जबकि 10 किलोमीटर की दौड़ में 694 लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने प्रतिभागियों और दर्शकों के उत्साह तथा भावना की सराहना की। राज्यपाल ने 21 किलोमीटर वर्ग के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विभिन्न आयु समूहों में 21 किमी श्रेणी के धावकों में 18 से 30 में 290, 30 से 40 में 199, 40 से 50 में 123 और 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 135 धावक शामिल हुए।

विज्ञापन

मैराथन में 30 वर्ष से कम श्रेणी के 21 किमी दौड़ में एम्फियस नोंगरूम विजेता रहे और महिला वर्ग में बंडाशाराय मारवेई विजेता रहीं। 10 किमी दौड़ में इबोरलांग नोंगस्पुंग पुरुष वर्ग में विजेता रहे और मार्क्विनलेस रामसिज महिला वर्ग में विजेता रहीं। 

उल्लेखनीय है कि 'पूर्वोत्तर के प्रहरी' के रूप में लोकप्रिय असम राइफल्स ने उत्तर पूर्व की शांति और विकास के लिए खुद को प्रतिबद्ध किया है। इसने अतीत में "फिट इंडिया मूवमेंट" को बढ़ावा देने वाली कई गतिविधियां की हैं। यह न केवल क्षेत्र में एकजुटता लाता है बल्कि राष्ट्र निर्माण और एकता की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे यह "उत्तर पूर्व को जोड़ने वाली ताकत" बन जाता है। असम राइफल्स ने इस आयोजन के प्रायोजकों को भी धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed