{"_id":"6206d45d04dead72250f2a01","slug":"first-phase-of-budget-session-ends-121-percent-productivity-in-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसदीय कार्रवाई: बजट सत्र का पहला चरण समाप्त, लोकसभा में 121 फीसदी रही उत्पादकता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसदीय कार्रवाई: बजट सत्र का पहला चरण समाप्त, लोकसभा में 121 फीसदी रही उत्पादकता
Sat, 12 Feb 2022 02:55 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:55 AM IST
सार
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने की, जबकि चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। दोनों के भाषण चर्चा का विषय बने।
विज्ञापन
संसद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद के बजट सत्र का पहला हिस्सा शुक्रवार को समाप्त हो गया। इस दौरान हुई दस बैठकों में लोकसभा की उत्पादकता 121 प्रतिशत रही। पहला हिस्सा राष्ट्रपति के अभिभाषण और आम बजट पर चर्चा केंद्रित रहा। सत्र का दूसरा हिस्सा अब 14 मार्च से शुरू होगा।
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के बीच शुरू हुए सत्र में भी सदस्यों ने देर रात तक काम किया। इस दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 15 घंटे 13 मिनट तो आम बजट पर 15 घंटे 33 मिनट चर्चा हुई। दोनों ही चर्चाओं में 141 सदस्यों ने भागीदारी की। प्रश्नकाल में 160 सवालों के मौखिक जवाब दिए गए।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने की, जबकि चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। दोनों के भाषण चर्चा का विषय बने। राहुल ने जहां सरकार पर संघीय ढांचे तो तबाह करने का आरोप लगाया, वहीं प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर अलगाववाद का बीज बोने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
दिखी विधानसभा चुनाव की छाया
पहले हिस्से में उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा की छाप दिखाई दी। चुनाव के कारण कई सदस्य अलग-अलग राज्यों में चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे। चुनाव के कारण ही पेगासस जासूसी मामले में हुए खुलासे, महंगाई, बेरोजगारी जैसे विषयों पर संसद के दोनों सदनों में तनातनी नहीं दिखाई दी। बजट सत्र का दूसरा हिस्सा 14 मार्च से आठ अप्रैल तक चलेगा। इसमें 19 बैठकें होंगी।